TRENDING TAGS :
टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ देहांत
Umesh Yadav Father Death: टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव पर दुखों का पहाड़ टूट गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा उमेश यादव के पिता का देहांत हो गया। उमेश यादव के पिता तिलक यादव ने 74 साल की उम्र में बुधवार को आखिरी सांस ली।
Umesh Yadav Father Death
Umesh Yadav Father Death: टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव पर दुखों का पहाड़ टूट गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा उमेश यादव के पिता का देहांत हो गया। उमेश यादव के पिता तिलक यादव ने 74 साल की उम्र में बुधवार को आखिरी सांस ली। बताया जा रहा हैं कि उमेश यादव के पिता पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिनका पहले नागपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जहां उनकी सेहत में सुधार नहीं होने पर उनको घर लाया गया था। लेकिन बुधवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन से क्रिकेटर उमेश यादव को गहरा दुख हुआ हैं।
उत्तर प्रदेश के पडरौना से था ताल्लुकात:
बता दें उमेश यादव के पिता उत्तर प्रदेश के पडरौना जिले के पोकरभिंडा के रहने वाले थे। उन्होंने पहलवानी में अपन खूब नाम कमाया था। नौकरी के कारन उन्हें यूपी छोड़कर नागपुर में आकर रहना पड़ा। उनके निधन से उमेश का परिवार गहरे सदमे में हैं। नागपुर जिले के कोलार नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। तिलक यादव के तीन बेटे और एक बेटी हैं। तिलक यादव पिछले कुछ महीनों से बीमार थे जिसके चलते उनका इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
उमेश को पहले दो मुकाबलों में खेलने का मौका नहीं मिला:
टीम इंडिया में शामिल स्पीडस्टार उमेश यादव इस समय गहरे दुख में हैं। उमेश यादव अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में शामिल किए गए थे। लेकिन उन्हें पहले दो टेस्ट मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला। उम्मीद थी कि तीसरे टेस्ट में उमेश यादव को खिलाया जा सकता हैं। लेकिन अब उनके पिता के निधन के चलते वो तीसरे टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। उमेश यादव ने अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 54 टेस्ट, 75 वनडे और 9 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उमेश यादव ने टेस्ट मैचों में 165 विकेट अपने नाम किए हैं।
इंदौर में होगा अगला टेस्ट:
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक ऑस्ट्रेलिया संघर्ष करती हुई दिखाई दी है। मेहमान टीम ने शुरू के दोनों ही टेस्ट गंवा दिए हैं। वहीं तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी स्वदेश लौट चुके हैं।