×

सानिया मिर्जा के फैंस को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण US Open 2022 से लिया नाम वापस

US Open 2022: सानिया मिर्जा ने अपने खेल के दम पर दुनियाभर में अपनी एक पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट कर लिखा कि ''हाय दोस्तों, मेरे पास अभी कुछ अच्छी खबर नहीं है। दो सप्ताह पहले कनाडा में खेलते समय मुझे कोहनी पर चोट लग गई थी। इस चोट के बारे मुझे उस वक्त बिल्कुल महसूस नहीं हुआ।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 23 Aug 2022 5:30 AM GMT
US Open 2022
X

US Open 2022 Sania Mirza (Photo: Google)

US Open 2022: भारत की सबसे अनुभवी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के फैंस के लिए बुरी खबर है। उन्होंने चोट के चलते US Open 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ''चोट के कारण अब उन्हें अपने रिटायरमेंट प्लान में भी बदलाव करना पड़ेगा। कयास लगाए जा रहे थे कि 35 वर्षीय टेनिस स्टार US Open 2022 के बाद टेनिस को अलविदा कह देगी।

इंस्टग्राम पर किया पोस्ट:

सानिया मिर्जा ने अपने खेल के दम पर दुनियाभर में अपनी एक पहचान बनाई। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट कर लिखा कि ''हाय दोस्तों, मेरे पास अभी कुछ अच्छी खबर नहीं है। दो सप्ताह पहले कनाडा में खेलते समय मुझे कोहनी पर चोट लग गई थी। इस चोट के बारे मुझे उस वक्त बिल्कुल महसूस नहीं हुआ। लेकिन मैंने कल स्कैन कराया तब मुझे इस चोट के बारे में पता चला। अब अगले कुछ सप्ताह मुझे ठीक होने में लगेंगे। इसके चलते मैंने US Open 2022 से अपना नाम वापस ले लिया है।'' इसके साथ आगे उन्होंने अपने रिटायरमेंट प्लान के बारे में लिखा कि ''यह मेरे लिए काफी दुखद समय है। ये चोट उस समय लगी जब मैं अपना रिटायरमेंट प्लान बना चुकी थी। अब मुझे अपने रिटायरमेंट प्लान मैं थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा।''

जनवरी में रिटायरमेंट प्लान कर चुकी थी सानिया:

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को टेनिस खेलते करीब 20 साल होने वाले है। बचपन से इनको टेनिस से काफी लगाव था, सिर्फ छह साल की उम्र में सानिया ने टेनिस रैकेट थाम लिया था। इसी साल जनवरी में इन्होने अपने रिटायरमेंट की बता कहीं थी। सानिया ने इस साल के अंत में रिटायरमेंट प्लान तैयार कर रखा था। लेकिन अभी उन्होंने अपने इस प्लान में कुछ बदलाव की जानकारी दी। इसी महीने हुए कैनेडियन ओपन में उनको कोहनी की चोट लग गई थी। जिसके चलते अब उन्होंने US Open 2022 से हटने का फैसला किया है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story