×

यूएस ओपेन टेनिस: जर्मनी की कर्बर ने जीता महिला एकल खिताब, प्लिसकोवा को झटका

दूसरी वरीयता वाली ऐंजेलिक कर्बर का यह इस वर्ष का दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल है। सोमवार को रैंकिंग जारी होने पर कर्बर आधिकारिक रूप से नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगी। कर्बर ने सेमीफाइनल में 74 वीं रैंकिंग की डेनमार्क की कैरोलिन वॉजनिआकी को 6-4 6-3 से हराया था।

zafar
Published on: 11 Sep 2016 9:46 AM GMT
यूएस ओपेन टेनिस: जर्मनी की कर्बर ने जीता महिला एकल खिताब, प्लिसकोवा को झटका
X

न्यूयार्क: यूएस ओपेन टेनिस के महिला एकल का खिताब जर्मनी की एंजेलिक कर्बर ने जीत लिया है। कर्बर ने चेक रिपब्लिक की दसवीं रैंकिंग की कैरोलिना प्लिसकोवा को 6-3 4-6 6-4 से हराया।

नंबर वन बनीं कर्बर

-दूसरी वरीयता वाली ऐंजेलिक कर्बर का यह इस वर्ष का दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल है।

-सोमवार को रैंकिंग जारी होने पर कर्बर आधिकारिक रूप से नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगी।

-कर्बर ने सेमीफाइनल में 74 वीं रैंकिंग की डेनमार्क की कैरोलिन वॉजनिआकी को 6-4 6-3 से हराया था।

-वॉजनिआकी 2010 से 2012 तक नंबर वन रह चुकी हैं।

us open tennis-woman single final

प्लिसकोवा को झटका

-प्लिसकोवा यूएस ओपेन के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हरा कर फाइनल में पहुंची थीं।

-फाइनल तक पहुंचने में प्लिसकोवा ने वीनस और फिर सेरेना विलियम्स को हराया।

-गुरुवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में प्लिसकोवा ने सेरेना को 6-2 7-6 से हरा दिया था। सेरेना 2 वर्ष से अधिक समय तक नंबर एक रहीं।

(फोटो साभार: द गार्जियन,वीमेनटेनिसब्लॉग)

zafar

zafar

Next Story