×

विजय कुमार यादव ने कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Manali Rastogi
Published on: 11 Nov 2018 4:48 AM GMT
विजय कुमार यादव ने कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
X

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के खिलाड़ी विजय कुमार यादव ने जयपुर में आयोजित कामनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में 60 किलोग्राम भार वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप 5 नवंबर से 11 नवंबर तक आयोजित है।

यह भी पढ़ें: आखिर अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर क्यों मनाया जाता है #NationalEducationDay? जानें वजह

गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबंधित श्री गुरुकुल पीजी कॉलेज के छात्र विजय ने इसी साल अप्रैल महीने में दक्षिण एशियाई जूडो प्रतियोगिता में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। विजय की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें ₹40,000 का नगद पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए नया दांव खेलने जा रही BJP, अब सभी को मिलेगा आयुष्मान भारत का लाभ

विजय कुमार यादव की इस उपलब्धि और विश्वविद्यालय का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करने पर कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष प्रो. सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं प्रो. विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष प्रो. उमा श्रीवास्तव, सचिव डॉ. विजय चाहल, संयुक्त सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बधाई और शुभकामनाएँ दी।

यह भी पढ़ें: महिला T20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान से भिड़ने के लिए हरमन सेना आज उतरेगी मैदान में

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story