Vinesh Phogat: बृजभूषण शरण सिंह मामले को लेकर विनेश फोगाट का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, दिल्ली पुलिस ने दिया आरोपों पर जवाब

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रही भारत की स्टार कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट ने एक बार फिर से खोला बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा

Kalpesh Kalal
Published on: 23 Aug 2024 3:55 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2024 4:23 AM GMT)
Vinesh Phogat-Delhi Police
X

Vinesh Phogat (Source_Social Media)

Vinesh Phogat: भारत की स्टार महिला कुश्ती पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक की बुरी यादों के बीच घर लौट आयी है। विनेश फोगाट के अपने वतन वापसी के करीब एक हफ्ता होने वाला है। इस ओलंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद पूरे देशवासियों से एक बार फिर से संवेदना और समर्थन मिल रहा है। इसी बीच पेरिस से लौटने के कुछ ही दिन बाद भारत की बेटी विनेश फोगाट ने एक बार फिर से बृजभूषण शरण सिंह मामले को लेकर अपना मोर्चा खोल दिया है।

विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर बृजभूषण मामले को लेकर लगाए आरोप

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण मामले पर दिल्ली पुलिस की कार्रवायी को लेकर विनेश फोगाट ने सवाल खड़े किए हैं। भारत की इस कुश्ती महिला पहलवान ने दिल्ली पुलिस पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गवाही देने वालों की सुरक्षा हटा ली है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी विनेश फोगाट को जवाब दिया है।

विनेश फोगाट का दावा, दिल्ली पुलिस ने गवाह की सुरक्षा हटाई

दरअसल विनेश फोगाट ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है, जिसमें इस महिला पहलवान ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस गवाहों की सुरक्षा को हटा दिया है। विनेश फोगाट ने लिखा है कि जिन महिला पहलवानों की बृजभूषण के ख़िलाफ़ कोर्ट में गवाहियाँ होने वाली हैं, दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा हटा ली है। इन आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस ने भी इसका जवाब दिया है और कहा कि, सुरक्षा वापस लेने का कोई आदेश नहीं है. अगर सुरक्षाकर्मियों के पहुंचने में देरी हुई है तो इसकी जांच हो रही है।


क्या है बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप?

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह पर विनेश फोगाट के साथ ही पूर्व ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक और अन्य महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जहां बृजभूषण शरण सिंह को हटाने और बाकी की कार्रवाही करने के लिए कईं कुश्ती पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद पिछले ही दिनों बृजभूषण पर दिल्ली पुलिस ने आरोप तो तय कर दिए, लेकिन स्थानीय कोर्ट ने बृजभूषण को जमानत दे दी।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story