Vinesh Phogat: विनेश फोगाट पहुंची अपने वतन, दिल्ली एयरपोर्ट पर देश की बेटी का हुआ भव्य स्वागत

Vinesh Phogat: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। स्वागत करने वाले लोगों को देखकर विनेश फोगाट हुई भावुक

Kalpesh Kalal
Published on: 17 Aug 2024 6:01 AM GMT (Updated on: 17 Aug 2024 6:01 AM GMT)
Vinesh Phogat
X

Vinesh Phogat (Source_Social Media)

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के बाद देश की बेटी विनेश फोगाट अपने वतन को लौट आयी है। इस ओलंपिक में भले ही विनेश फोगाट मेडल के करीब जाकर भी मेडल जीतने से चूक गई, लेकिन हमारे देश की इस बेटी ने पूरे भारत का दिल जीत लिया। पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट फाइनल में पहुंच गई थी, लेकिन दुर्भाग्यशाली तरीके से उन्हें अयोग्य ठहरा दिया गया था, जिससे वो देश के लिए एक पक्का हो चुका मेडल नहीं जीत सकी।

देश की बेटी विनेश पेरिस से लौटी दिल्ली

पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को मेडल नहीं मिल सका, लेकिन वो देशवासियों के अपार समर्थन से दिल जीतने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट आयी है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जैसे ही विनेश फोगाट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर अपना कदम रखा इसके साथ ही वहां पर मौजूद सैकड़ों फैंस ने हमारे देश की इस बेटी का भव्य स्वागत किया और उन पर फुल बरसाएं। विनेश फोगाट को एयरपोर्ट पर लेने के लिए उनके गांव से भी कईं लोग आए और इसके बाद विनेश को एक खुली गाड़ी में बैठाया गया।

अपने वतन में कदम रखते ही भावुक हुई विनेश, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

विनेश फोगाट के पेरिस से भारत लौटने की खबर के बाद भारत के ओलंपिक मेडलिस्ट महिला पहलवान साक्षी मलिक और पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया सुबह से ही वहां पर पहुंच गए थे। विनेश के एयरपोर्ट पर लौटने के बाद लोगों ने उन्हें फुलमालाएं पहनायी जिसके बाद वो खुली गाड़ी में बैठी। विनेश गाड़ी में बैठते ही अपने देशवासियों का प्यार देखकर भावुक हो गई और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। खुली जीप में उनके साथ साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सवाल हुए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि, “देशवासियों को दिल से धन्यवाद, मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं।“


पेरिस ओलंपिक विनेश के लिए रहा सबसे दुर्भाग्यशाली ओलंपिक

भारत के लिए विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में पहुंची, जिसके बाद से ही उनसे मेडल जीतने की उम्मीदें थी। 6 अगस्त को विनेश ने 50 किलोग्राम महिला कुश्ती स्पर्धा में भाग लिया। जहां विनेश ने एक ही दिन में एक के बाद एक 3 मुकाबले जीते और फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस दौरान उन्होंने जापान की चैंपियन खिलाड़ी यूई सुसोकी को मात दी। इसके बाद विनेश को गोल्ड जीतने का दावेदार माना जा रहा था लेकिन फाइनल से पहले जो हुआ उसने पूरे देश को झकझोर दिया। विनेश फोगाट को फइनल से पहले 100 ग्राम वजन बढ़ने की वजह से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story