×

ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक देश का परचम लहरा चुकी है विनेश फोगाट, जानिए उनके ये बड़े रिकार्ड्स

Vinesh Phogat Records: ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स भारत का परचम लहरा चुकी महिला पहलवान विनेश फोगाट भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरने पर बैठी है। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 19 Jan 2023 6:59 AM GMT
Vinesh Phogat Records
X

Vinesh Phogat Records

Vinesh Phogat Records: ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स भारत का परचम लहरा चुकी महिला पहलवान विनेश फोगाट भारतीय कुश्ती महासंघ के खिलाफ धरने पर बैठी है। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। खेल मंत्रालय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ को नोटिस जारी किया है। महासंघ को 72 घंटे में पहलवानों के आरोपों का जवाब देने का निर्देश दिया गया है। बुधवार को जब वो मीडिया से बातचीत कर रही थी तो उनकी आंखों में आंसू दिखाई दे रहे थे। आखिर देश का मान बढ़ाने वाले पहलवानों को धरने पर बैठे के लिए मजबूर होना पड़ा ये चिंता का विषय है। लेकिन विनेश ने एक बार नहीं कई बार दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया है। चलिए जानते हैं उनके कुछ बड़े रिकार्ड्स के बारे में....

2 विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान:

विनेश फोगाट भारत की एकमात्र महिला पहलवान है, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। उनके अलावा कोई और महिला पहलवान आज तक यह कारनामा नहीं दोहरा पाई है। इस बार बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में विनेश फोगाट ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। इससे पहले वो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके अलावा लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स (2019) के लिए नॉमिनेट की जाने वाली पहली भारतीय एथलीट हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स में 3 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं विनेश फोगाट:

विनेश फोगाट रेसलिंग में अपना जलवा दिखा चुकी है। उन्होंने लगातार तीन बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। हालांकि वो ओलंपिक में अब तक मेडल नहीं जीत पाई है। इस बार उनसे ओलंपिक में भी मेडल की देश को पूरी उम्मीद है। ग्लासगो (2014) और गोल्डकोस्ट (2108) गेम्स के बाद उन्होंने बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स (2022) में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बताया जाता है कि टोक्यो ओलंपिक में पदक नहीं जीत पाने के बाद उन्होंने कुश्ती छोड़ने का मन बनाया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने एक बार फिर जबरदस्त वापसी करते हुए बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया।

कुश्ती परिवार से ताल्लुक रखती हैं विनेश फोगाट:

रेसलिंग में विश्वपटल पर अपनी ख़ास पहचान बना चुकी विनेश फोगाट कुश्ती परिवार से ताल्लुक रखती हैं। महिला पहलवान गीता फोगाट और बबीता कुमारी उनकी चचेरी बहन है। विनेश प्रसिद्ध भारतीय पहलवान महावीर सिंह फोगाट की भतीजी हैं। उनके और उनके परिवार के जीवन पर आधारित वर्ष 2016 में आमिर खान द्वारा एक बायोपिक फिल्म "दंगल" बनाई गई थी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story