Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को मिलने लगा राजनीति के अखाड़े में उतरने का ऑफर, इस पार्टी ने दिया अपने साथ शामिल होने का न्यौता

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट को अब देश की राजनीतिक पार्टियां दे रही हैं उनके साथ शामिल होने का ऑफर, बड़ी पार्टी ने विनेश को शामिल करने की कही बात

Kalpesh Kalal
Published on: 11 Aug 2024 5:32 AM GMT
Vinesh Phogat
X

Vinesh Phogat (Source_Social Media)

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में भारत की महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई करने के बाद से पूरे देश में गुस्से का उबाल देखने को मिल रहा है। एक तरफ तो देश के फैंस अपनी इस कुश्ती स्टार खिलाड़ी के अयोग्य ठहराने की वजह से दुखी और निराश हैं, तो दूसरी तरफ विनेश फोगाट को लेकर राजनीति शुरू हो चुकी है। विनेश के साथ ये घटना होने के बाद से ही भारतीय राजनीति में उन्हें लेकर बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है, जहां अब राजनीतिक पार्टियां विनेश फोगाट के मुद्दे को अब अपनी राजनीति के लिए भुनाना चाहते हैं।

विनेश फोगाट को हरियाणा बीजेपी सरकार ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

विनेश फोगाट को लेकर अब देश की राजनीतिक पार्टियों के द्वारा ऑफर मिलने लगे हैं। हरियाणा की इस कुश्ती महिला खिलाड़ी को देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी ने अपने साथ आने का खुला न्यौता दिया है। जहां बीजेपी शासित हरियाणा सरकार के एक मंत्री ने दो-टूक कहा है कि अगर विनेश फोगाट राजनीति में आती है तो बीजेपी पार्टी उन्हें टिकट देने के लिए तैयार है। हरियाणा सरकार में खेल मंत्री के पद पर आसीन संजय सिंह ने शनिवार को बताया कि वो विनेश फोगाट को अपनी पार्टी में लेने के बारे में विचार कर सकते हैं।

हरियाणा सरकार के मंत्री संजय सिंह ने कहा, विनेश चाहे तो कर सकती है पार्टी जॉइन

हरियाणा सरकार में खेल मंत्री संजय सिंह ने कहा कि, "अगर विनेश फोगाट चाहें तो भाजपा उनके लिए टिकट पर विचार कर सकती है। विनेश फोगाट के साथ जो हुआ उस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। विनेश फोगाट को खुद फैसला लेना होगा कि वो खेल को जारी रखना चाहती हैं या राजनीति में आना चाहती हैं। अगर विनेश फोगाट राजनीति में आती हैं तो उन्हें भाजपा टिकट देकर चुनाव लड़ाने पर विचार कर सकती है। पार्टी उनका स्वागत करेगी। लेकिन बतौर खेल मंत्री उनकी इच्छा है कि विनेश को अभी खेलना चाहिए, उनका खेल करिअर अभी बचा हुआ है। विनेश फोगाट प्रदेश और देश का गौरव हैं।"

कांग्रेस ने भी कहा था, संख्या होती तो राज्यसभा का दिया जाता टिकट

इससे पहले जब विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया, उसके बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने भी कहा था कि अगर उनके पास संख्या होती तो कांग्रेस की तरफ से विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजा जाता। विनेश फोगाट के साथ इस घटना के बाद उनके नाम पर राजनीतिक पार्टियां अवसर को भुनाने में लगी हुई हैं।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story