×

IPL 2022 RCB: ग्लेन मैक्सवेल के सपोर्ट वाली विनी रमन की पोस्ट वायरल, जानें कौन है विनी रमन

IPL 2022 RCB: आप को बता दे ग्लेन मैक्सवेल अभी आईपीएल शुरू होने से कुछ दिन पहले ही भारत के दामाद बने है। उन्होंने भारतीय मूल की विनी रमन से शादी की है।

Prashant Dixit
Published on: 13 April 2022 1:02 PM GMT
Vini Ramans and Glenn Maxwells RCB Team
X

Vini Ramans and Glenn Maxwells RCB Team (image-social media)

IPL 2022 RCB Team: इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार शाम को चेन्नई और बेंगलोर के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सीएसके ने शानदार खेल खेलते हुए 216 रन बनाए थें। जबाव में बेंगलोर की टीम 193 रन ही बना पाई थीं। चेन्नई की टीम ने बेंगलोर की टीम को रोमांचक मुकाबले में 23 रन से मात दे दी थी। चेन्नई की टीम के शानदार प्रदर्शन किया था, उस टीम के रोबिन उथप्पा, शिवम दुबे और अंबाती रायुडू की खूब तारीफ चारों तरफ हुई है। तो दूसरी तरफ आरसीबी टीम के ऑल राउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल भी सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते नजर आएं।

विनी रमन की वायरल हुई फोटों

आप को बता दे ग्लेन मैक्सवेल अभी आईपीएल शुरू होने से कुछ दिन पहले ही भारत के दामाद बने है। उन्होंने भारतीय मूल की विनी रमन से शादी की है। विनी और ग्लेन एक दूसरे को 2017 से डेट कर रहे थें। अभी दोनों ने कुछ दिन पहले ही शादी करने की बात कही थी और सगाई कर ली थी। बाद में मार्च 2022 में भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई रीति रिवाज से शादी की है। विनी एक तमिल परिवार से ताल्लुकात रखती है।



विनी ने इसे से पहले भी कई बार आरसीबी की जर्सी पहन के टीम को सपोर्ट किया है। पर कल के मैच शुरु होने से पहले उन्होंने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम (Instragram) पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की सपोर्ट की बात की थी। यह पोस्ट देखते ही देखते काफी तेजी से वायरल हो गई। विनी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है। उनकी इस पोस्ट पर ग्लेन के फैंस और आरसीबी के फैंस तरह - तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आए।



ग्लेन मैक्सवेल का मैच में प्रदर्शन

सीएसके के विरुद्ध मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने गेंदबाज़ी में 3 ओवर में 29 रन देकर महंगे साबित हुए थें। बल्लेबाज़ी में ग्लेन ने 11 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए थे। यह मैच आरसीबी की टीम हार गई थीं। अभी तक आरसीबी की टीम ने इस सीजन में 5 मैच खेलें है जिसमें तीन जीत के साथ अंक तालिका में पांचवे स्थान पर है। यह सीएसके की लगातार चार हार के बाद इस सीजन पहली जीत थी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story