×

फिर साथ-साथ नजर आए विराट-अनुष्का, क्या दोनों के बीच हो गया पैचअप? 

Admin
Published on: 7 April 2016 8:29 AM GMT
फिर साथ-साथ नजर आए विराट-अनुष्का, क्या दोनों के बीच हो गया पैचअप? 
X

मुंबई: पिछले कुछ समय से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें आम हो रही थी। सभी की जुबान पर इस ब्रेकअप की कहानियां थी लेकिन बुधवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके में जो देखने को मिला उससे सभी चकित रह गए। दरअसल, बीती रात बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में विराट कोहली एक बार फिर अनुष्का के साथ नजर आएं।

रेस्टोरेंट में विराट और अनुष्का ने साथ में डिनर किया। इतना ही नहीं, होटल से निकलते वक्त दोनों का रवैया देखकर यह महसूस हो रहा था कि इन दोनों के बीच सब ठीकठाक है। अनुष्का और विराट को साथ में दिखने से उस सभी कयासों पर विराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि शायद अब इन दोनों के बीच पैचअप नहीं होगा।

रेस्टोरेंट से निकलते वक्त अनुष्का ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहन रखा था जबकि विराट ने व्हाईट ट्राउसर और ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी थी। बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों सलमान स्टारर 'सुल्तान' की शूटिंग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें...विराट-अनुष्का के प्यार-तकरार की रोचक कहानी, पब्लिक भी है दीवानी

इससे पहले आई थी ब्रेकअप की खबर

-अभी बीते दिनों खबर आई थी कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच बढ़ी दूरी की मुख्य वजह बॉलीवुड फिल्म बॉम्बे वेलवेट का फ्लॉप हो जाना है।

-बताया जा रहा था कि कोहली ने अनुष्का शर्मा अभिनीत इस फिल्म में करीब 40 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किये थे।

-फिल्म के फ्लॉप हो जाने पर विराट ने अनुष्का से इन रुपयों की मांग की थी जो अनुष्का को नागवार गुजरी थी।

-पैसों को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई, जिसकी वजह से अनुष्का ने विराट से बात करनी बंद कर दी।

- इसके बाद से ही दोनों के रिश्तों में दूरियां आईं और अनुष्का फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गईं।

यह भी पढ़ें...पैसा बना प्यार का दुश्मन, 40 करोड़ ने कराया अनुष्का-विराट का ब्रेकअप

अनुष्का ने शादी के लिए किया था इनकार

-इन दोनों के ब्रेकअप को लेकर यह खबर भी आ रही थी कि विराट ने अनुष्का के सामने शादी का प्रपोजल रखा था।

-अनुष्का ने अपने फ्यूचर को देखते हुए ठुकरा दिया था।

-इस बात को लेकर भी दोनों के बीच मनमुटाव आ गया था और दूरियां बढ़ गई थीं।

- हालांकि, बुधवार को डिनर के बाद दोनों खुश दिख रहे थे।

Admin

Admin

Next Story