×

मुंबई की सड़कों पर स्कूटी से घूमते दिखे विराट कोहली और अनुष्का, वीडियो जमकर वायरल

Virat Anushka Video: दोनों स्टूडियो से एड फोटोशूट की जगह जा रहे थे। उनके साथ इस दौरान कुछ अन्य लोग भी बाइक और स्कूटी पर साथ नज़र आ रहे थे। जो साइड से उनका वीडियो बना रहे थे। विराट कोहली स्कूटी चला रहे थे, जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का उनके पीछे बैठी थी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 21 Aug 2022 1:56 AM GMT (Updated on: 21 Aug 2022 2:02 AM GMT)
Virat Anushka video
X

Virat Anushka Video: एशिया कप 2022 में हिस्सा लेने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमते दिखे। बताया जा रहा है कि विराट कोहली किसी एड फोटोशूट के लिए स्टूडियो पहुंचे थे। लेकिन बारिश का मौसम देख खुद को रोक नहीं सके। और अपनी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ मुंबई कि सड़कों पर स्कूटी लेकर निकल गए। इस दौरान हल्की बारिश भी हो रही थी। जिससे दोनों की राइडिंग का मज़ा दोगुना हो गया। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उनके फैंस दोनों को पहचान नहीं पाए इसके लिए भी उन्होंने खास इंतज़ाम किया था।

अनुष्का संग घूमते दिखे विराट कोहली:

बताया जा रहा है कि दोनों स्टूडियो से एड फोटोशूट की जगह जा रहे थे। उनके साथ इस दौरान कुछ अन्य लोग भी बाइक और स्कूटी पर साथ नज़र आ रहे थे। जो साइड से उनका वीडियो बना रहे थे। विराट कोहली स्कूटी चला रहे थे, जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का उनके पीछे बैठी थी। काफी देर तक दोनों ने स्कूटी राइड के मजे लिए। इस दौरान अनुष्का ने कोहली को कसकर पकड़े हुए ही नजर आ रही हैं। वो वीडियो बना रहे लोगों की तरफ कुछ इशारा भी करती नज़र आ रही थी। करीब 1 मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर कुछ ही देर में जमकर वायरल हो गया।

दोनों ने पहन रखे थे ब्लैक हेलमेट:

विराट कोहली के फैन फॉलोविंग लाखों-करोड़ो की तादाद में हैं। ऐसे में बिना सुरक्षा के वो ऐसे पब्लिक के बीच घूमने जाए तो उनको अपनी पहचान छुपाने के लिए खास इंतज़ाम करना पड़ता है। क्योंकि उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इस वीडियो में विराट-अनुष्का ने स्कूटी पर ब्लैक हेलमेट पहन रखा था। ताकि फैंस उनको पहचान नहीं पाए। विराट लाइट ग्रीन शर्ट और ब्लैक जींस में नज़र आ रहे थे। जबकि अनुष्का ने ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक ही जींस पहन रखी थी। अनुष्का इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थी।

एशिया कप में दिखाएंगे जलवा:

विराट कोहली जल्द ही भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। अगले सप्ताह शुरू होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया जल्द UAE रवाना होगी। इसके लिए विराट कोहली को भी टीम में चुना गया है। साल 2019 में लगाए गए बांग्लादेश के खिलाफ शतक के बाद अभी तक विराट कोहली ने एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगाया है। उनके फैंस को उम्मीद है कि इस बार एशिया कप में उनके बल्ले से शतक निकल सकता है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story