×

Virat-Anushka: विराट और अनुष्का ने अपने बेबी बॉय को दिया 'अकाय' नाम, जानें क्या है मतलब?

Virat-Anushka: विराट और अनुष्का ने अपने नवजात बेटे का रखा अकाय नाम, आपको बताते हैं अकाय नाम के पीछे का पूरा मतलब

Kalpesh Kalal
Published on: 21 Feb 2024 6:17 AM GMT (Updated on: 21 Feb 2024 6:58 AM GMT)
Virat-Anushka
X

Virat-Anushka (Source_Social Media)

Virat-Anushka: भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंड बैट्समैन विराट कोहली के घर में दूसरी बार किलकारियां गूंज उठी हैं। टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। बॉलीवुड की हसीना अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। उनके घर में बेबी बॉय का जन्म हुआ। जिसके दुनिया में कदम रखते ही नाम भी दे दिया गया है। कोहली और अनुष्का के नवजात शिशु का नाम ‘अकाय’ रखा गया है।

विराट-अनुष्का दूसरी बार बने पैरेंट्स, 15 फरवरी को हुआ था बेटे का जन्म

मंगलवार को खुद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दूसरी बार माता-पिता बनने की जानकारी दी। इन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म 15 फरवरी को हुआ था। और उन्होंने जन्म के 5 दिन बाद बेटे के जन्म होने की जानकारी साझा की। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की इससे पहले एक बेटी वामिका भी है, जिसका जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था और अब वो दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं।

विराट-अनुष्का के बेटे को दिया ‘अकाय’ नाम

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी के जन्म के बाद अपनी बेटी का नाम वामिका रखा था, और अब बेटे के जन्म के बाद इस नवजात को अकाय नाम दिया। फैंस ने जब से अकाय नाम पढ़ा है या सुना है, तभी से उनके मन में इस नाम का अर्थ जानने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। कोहली ने अकाय (Akaay) नाम से हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आखिर क्या होता है अकाय का अर्थ, क्यों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को ये नाम पसंद आया, चलिए जानते हैं अकाय (Akaay) का अर्थ….

क्या होता है अकाय का अर्थ?

अकाय.... इस नाम का एक शब्द में अर्थ समझें तो इसका मतलब होता है निराकार... भगवान शिव को निराकार कहा जाता है। निराकार का अर्थ, काया रहित या देह रहित, जो शरीर धारण ना किया हो या अजन्मा...यानी एक तरह से आकार और रूप से रहित को ही अकाय कहते हैं। भगवान शिव को भी निराकार कहा गया था, जिसका कोई आकार ही ना हो... विराट और अनुष्का ने भगवान शिव पर ही अपने नन्हें मेहमान को अकाय नाम दिया हो, वैसे आपको बता दें कि कोहली और अनुष्का की ओर से बेटे के नाम का अर्थ नहीं बताया गया है।

विराट कोहली ने खुद दी बेटे के जन्म की जानकारी

आपको बता दें कि विराट कोहली ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने अपने बेटे के जन्म होने की जानकारी देने के साथ ही उन्होंने उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध भी किया है। विराट ने लिखा कि, “बहुत खुशी है और हमारे दिलों में ढेर सारे प्यार के साथ, हम यह जानकारी आप सभी को बता रहे हैं कि 15 फरवरी को हमने बेबी ब्वॉय अकाय (Akaay) और वामिका के छोटे भाई का दुनिया में स्वागत किया। आपकी दुआओं की आकांक्षा रखते हैं। हम निवेदन करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। प्यार और आभार, विराट और अनुष्का।“

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story