×

अनुष्का वर्ल्डकप के दौरान विराट को नहीं करेंगी चीयर, ना जाएंगी स्टेडियम, वजह?

suman
Published on: 5 March 2019 4:19 AM GMT
अनुष्का वर्ल्डकप के दौरान विराट को नहीं करेंगी चीयर, ना जाएंगी स्टेडियम, वजह?
X

जयपुर: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के संग पहले कई मैच दौरे पर पहुंचीं। स्टेडियम में मैच एंजॉय करती हुई अनुष्का लगातार स्पॉट हुईं। ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड मैच के दौरान इन दोनों की कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। अब अनुष्का-विराट से इस बार जून में होने वाले विश्वकप के लिए खास प्लानिंग की है। खबर है कि अनुष्का विराट को चीयर करने के लिए इंग्लैंड जरूर जाएंगी, लेकिन अपने पति विराट कोहली के साथ न तो वह स्टेडियम में जाएंगी और न वह विराट के साथ ट्रैवल करेंगी। इसके पीछे विराट-अनुष्का ने काफी सोची-समझी प्लानिंग कर ली है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

पैसे के अभाव में पर्वतारोही काजल एवरेस्ट पर्वत पर नहीं फहरा पायेगी तिरंगा

रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ इंग्लैंड जाएंगी। अनुष्का इस बार अपने पति के साथ स्टेडियम के अंदर नहीं जाएंगी। दरअसल अनुष्का अलग से स्टेडियम में जाएगी। अनुष्का भारत के मैच के दिन खुद की कार से जाएंगी। इसके अलावा स्टेडियम के आने-जाने का खर्चा भी खुद वहन करेंगी। इतना ही नहीं अनुष्का अपनी प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए पब्लिकली ट्रैवल भी नहीं करने का फैसला लिया है।

वसुधैव कुटुम्बकम् की सोच को लेकर आगे चलना चाहिए: रामनाईक

अनुष्का ने यह फैसला मीडिया की नजरों से दूर रहने के लिए किया है। क्योंकि अक्सर मैच के दौरान अनुष्का-विराट को एक साथ देखा जाता है, जिसके बाद दोनों काफी लाइम लाइट में रहते हैं। इन वजहों से विराट को कभी-कभी परेशानी होती है। बस यही कारण है कि अनुष्का ने यह फैसला किया है कि वह खुद के खर्चे से मैच को इंज्वाय करेंगी साथ ही साथ वह मीडिया की नजरों से बचकर विराट को चीयर भी करेंगी।अनुष्का शर्मा चाहती हैं कि भारत इस बार विराट की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीते। ये पहली बार है जब भारत विराट की कप्तानी में विश्वकप खेलेगा। ऐसे में अनुष्का कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। विराट और अनुष्का का यह निर्णय सराहनीय है और उम्मीद है कि इससे विराट को अपने गेम पर फोकस करने में मदद भी मिलेगी।विराट 50 ओवर वाले विश्व कप में पहली बार भारत की कप्तानी कर रहे हैं।

suman

suman

Next Story