×

विराट-अनुष्का साथ में लगाएंगे युवराज की शादी में ठुमके, जानें और क्या हैं इंतजाम?

By
Published on: 28 Nov 2016 10:41 AM GMT
विराट-अनुष्का साथ में लगाएंगे युवराज की शादी में ठुमके, जानें और क्या हैं इंतजाम?
X

virat kohli anushka sharma

मुंबई: 'आज मेरे यार की शादी है' शायद यह वही गाना है, जिस पर इंडियन क्रिकेट टीम के हैंडसम क्रिकेटर विराट अपने दोस्त युवराज सिंह की शादी में ठुमके लगाते हुए दिखाई देंगे। शादियों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 30 नवंबर को युवराज सिंह एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ सात जन्मों की रस्में निभाकर उनके हमसफर बन जाएंगे। बताया जा रहा है कि युवराज सिंह अपनी शादी में बहुत ज्यादा धूमधाम नहीं करेंगे। इस शादी में कुछ ख़ास लोगों को ही इनवाइट किया गया है। शादी में केवल क्लोज लोगों को ही बुलावा भेजा गया है।

लेकिन आपको बता दें कि इस शादी में विराट कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ जरूर शामिल होंगे क्योंकि विराट कोहली और युवराज सिंह काफी अच्छे दोस्त हैं ।

आगे की स्लाइड में जानी कितने लोग शामिल होंगे इस शादी में

कुछ लोगों का सोचना था कि युवराज सिंह अपनी शादी खूब शाही तरीके से करेंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। युवराज सिंह अपनी शादी सिंपल तरीके से करेंगे। इस शादी में गिने-चुने केवल 60 लोग शामिल होंगे और इसमें विराट-अनुष्का भी शामिल होंगे।

कुछ समय पहले मीडिया में विराट और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें खूब उड़ रही थी। पर आपको यह जानकर ख़ुशी होगी कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इन सभी ख़बरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनके बीच सब-कुछ ठीक है। थोड़ी बहुत अनबन तो सबके बीच होती है। बता दें कि इनके बीच होने वाली छोटी-मोटी अनबन के बाद भी इन दोनों को एक साथ देखा जाता है। फिर चाहे वो क्रिकेट का मैदान हो या फिर कोई फुटबॉल सीरीज।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या-क्या हैं युवराज और हेजल की शादी के इंतजाम

yuvraj hazel

युवराज और हेजल की शादी की तैयारियां जोरों-शोरो पर हैं। इनकी शादी दुफेरा गांव में होगी वहां यह जोड़ी डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम सिंह जी से आशीर्वाद लेगी। बता दें कि युवराज सिंह की होने वाली दुल्हन हेजल अपनी शादी के दिन फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित डेरा जाएंगी। इससे पहले भी अपनी सगाई के मौके पर यह जोड़ा डेरा जा चुका है।

खबरों की मानें तो युवराज की मां शबनम सिंह बाबा गुरमीत राम सिंह जी की भक्त हैं। वह उनके धार्मिक गुरू हैं और उनके 6 करोड़ से ज्यादा भक्त हैं। तो आप भी तैयार हो जाइए युवराज-हेजल की शादी में विराट और अनुष्का के ठुमकों को देखने के लिए।

Next Story