×

Virat Kohli: विराट कोहली एक और महारिकॉर्ड बनाने के करीब, अभी तक कोई भारतीय नहीं कर पाया यह करिश्मा

Virat Kohli Record: भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 98 रन बनाते ही विराट रिकॉर्ड अपने नाम कर विश्व क्रिकेट में तीसरे खिलाडी बन जाएंगें है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 16 Sept 2022 3:53 PM (Updated on: 16 Sept 2022 4:08 PM)
Virat Kohli Record
X

Virat Kohli Record (image social Media)

Virat Kohli Record: भारतीय टीम के रन मशीन विराट कोहली विश्व क्रिकेट में एक और विराट रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब है। भारत की 20 सितंबर से आस्ट्रेलिया के विरुद्ध शुरू हो रही तीन टी20 मैच की सीरीज में किंग कोहली 98 रन बनाते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। यह काम विश्व क्रिकेट में सिर्फ तीन ही खिलाडी कर पाएं है। अगर कोहली यह मुकाम हासिल करते तो वह पहले भारतीय खिलाड़ी हो जाएगें।

इस महारिकॉर्ड के बेहद करीब कोहली

विराट कोहली अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज में 98 रन बना लेते हैं। तो वह ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 11,000 रन पूरे करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। भारत का कोई भी बल्लेबाज आज तक यह महा रिकॉर्ड नहीं बना पाया है। विराट कोहली ऐसा करते ही भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने नाम कर लेंगे है।

कोहली के नाम में रिकॉर्ड 71 शतक

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली के नाम अब 71 शतक हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। रिकी पोंटिंग ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 शतक लगाएं थे। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 100 शतक बनने का रिकॉर्ड है।

भारत के पहले बल्लेबाज़ बनेंगे विराट

विराट कोहली ने अब तक 349 टी20 मैचों में 40.37 की औसत से 10,902 रन बनाए हैं। विराट कोहली 98 रन बनाते ही टी20 क्रिकेट में 11,000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। ओवरऑल विश्व टी20 क्रिकेट में अभी तक क्रिस गेल, शोएब मलिक और कीरोन पोलार्ड ने ही 11000 या उससे ज्यादा रन बनाने का कमाल का रिकॉर्ड किया है।

विश्व टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

1 - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 463 मैचों में 14562 रन

2 - शोएब मलिक (पाकिस्तान) - 479 मैचों में 11831 रन

3 - कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) - 410 मैचों में 11829 रन

4 - विराट कोहली (भारत) - 349 मैचों में 10902 रन

5 - डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 328 मैचों में 10870 रन।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Reporter

Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!