Virat Kohli Records: विराट कोहली ने क्रिकेट में बनाए हैं ऐसे 5 खास रिकॉर्ड, जो हर किसी के बस की बात नहीं...

Virat Kohli Records: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के लिए 5 नवंबर का दिन बेहद ख़ास हैं। हर साल कोहली इस दिन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। कोहली अभी विश्व कप को लेकर ऑस्ट्रेलिया में हैं। इसलिए कोहली अपना 34 वां जन्मदिन ऑस्ट्रेलिया में ही मनाएंगे।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 5 Nov 2022 3:11 AM GMT (Updated on: 5 Nov 2022 3:11 AM GMT)
Virat Kohli Records
X

Virat Kohli Records

Virat Kohli Records: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के लिए 5 नवंबर का दिन बेहद ख़ास हैं। हर साल कोहली इस दिन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। कोहली अभी विश्व कप को लेकर ऑस्ट्रेलिया में हैं। इसलिए कोहली अपना 34 वां जन्मदिन ऑस्ट्रेलिया में ही मनाएंगे। विराट कोहली ने 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद से उन्होंने क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित किए। तब से लेकर अब तक उनका बल्ला रन बरसा रहा है। बड़े-बड़े गेंदबाज़ उनके आगे नतमस्तक हो चुके हैं। चलिए जानते हैं उनके कुछ ख़ास रिकॉर्ड जो आज तक किसी दूसरे बल्लेबाज़ ने नहीं बनाए....

1. सबसे अधिक दोहरे शतक लगाने वाले भारतीय:

टीम इंडिया की रन मशीन के रूप में मशहूर विराट कोहली ने क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे अधिक दोहरे शतक लगाए हैं। कोहली के नाम टेस्ट में 7 दोहरे शतक दर्ज हैं। उनके आलावा भारत के लिए किसी भी बल्लेबाज़ ने टेस्ट में सात दोहरे शतक नहीं जड़े हैं। पिछले तीन साल से वो शतक के लिए तरस रहे थे, इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकल पाया।

2. .सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी:

विराट कोहली ने अपने करीब 15 साल के करियर में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं वो सचिन के बाद क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। जहां सचिन के नाम 100 शतक का विश्व रिकॉर्ड हैं, वहीं कोहली के बल्ले से अब तक 71 शतक निकल चुके हैं। हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ उन्होंने टी-20 क्रिकेट का पहला शतक जड़ा था।

3. भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान:

टेस्ट में कप्तानी के लिहाज से भी उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा हैं। उन्होंने बतौर कप्तान 20 टेस्ट शतक जड़े थे। उनसे इस मामले में सिर्फ अफ्रीका पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में 25 टेस्ट शतक लगाए थे। इसके अलावा कोहली टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी हैं। उन्होंने इस मामले में गांगुली और धोनी को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने 68 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी, जिनमें टीम इंडिया को 40 मुकाबलों में जीत मिली।

4. टेस्ट कप्तानी के डेब्यू में बनाया खास रिकॉर्ड:

विराट कोहली ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार भारत की कप्तानी संभाली थी। उस समय नियमित कप्तान धोनी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए। उसके बाद उन्होंने एडिलेड में खेल गए उस मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकार इतिहास रचा था। विराट कोहली दुनिया के दूसरे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट कप्तानी के डेब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए थे। इस रिकॉर्ड के जरिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल की बराबरी की।

5: तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने वाले एकमात्र भारतीय:

विराट कोहली के लिए पिछले तीन साल का समय छोड़ दें तो उन्होंने क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई हैं। विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बल्लेबाज रहने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं। 2013 में विराट कोहली वनडे क्रिकेट के सबसे शानदार बल्लेबाज़ बने। उसके बाद साल 2015 में उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपनी बादशाहत कायम की। इसके बाद कोहली ने 2018 में टेस्ट क्रिकेट में एक नंबर बनने का ताज पहना।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story