×

T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, विराट कोहली हुए चोटिल

T20 World Cup: टी-20 विश्व कप 2022 में गुरूवार टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बाद अब स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के भी चोटिल होने की खबर सामने आ रही है। प्रैक्टिस के दौरान एक गेंद विराट कोहली को जोर से लगी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 9 Nov 2022 7:09 AM GMT (Updated on: 9 Nov 2022 7:20 AM GMT)
T20 World Cup 2022
X

T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: टी-20 विश्व कप 2022 में गुरूवार टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बाद अब स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली के भी चोटिल होने की खबर सामने आ रही है। प्रैक्टिस के दौरान एक गेंद विराट कोहली को जोर से लगी। इसके बाद दर्द से कहराते हुए कोहली प्रैक्टिस पिच बैठ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर्षल पटेल की गेंद लगने के बाद विराट कोहली काफी पीड़ा में नज़र आए। उम्मीद की जा रही है कि विराट की चोट ज्यादा गंभीर ना हो। लेकिन अगर उनकी ये चोट गंभीर हुई तो विराट कोहली का सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना मुश्किल हो जाएगा।

विराट से पहले रोहित हुए चोटिल:

टी-20 विश्वकप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा। टीम इंडिया इस मैच से पहले जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। इस अहम मैच से पहले दो दिन पहले कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा के दाहिने हाथ में चोट लगी। हालांकि, चोट इतनी गंभीर नहीं थी. थोड़ी देर बाद वे फिर से बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करने उतरे। अब उनके बाद विराट कोहली की चोट ने क्रिकेट फैंस की चिंता को बढ़ा दिया हैं। अब क्रिकेट फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलता देखना चाहते हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story