×

क्रिकेट के 'किंग' कोहली ने अब ट्विटर पर बनाया विराट रिकॉर्ड, फॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ के पार

Virat Kohli: क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखरने वाले विराट कोहली एक बार फिर सुर्ख़ियों में छा गए। लेकिन इस बार उन्होंने क्रिकेट के मैदान के बजाय ट्विटर की पिच पर एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। जी हां, कोहली के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ के पार पहुंच गई।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 13 Sep 2022 3:58 PM GMT
Virat Kohli
X

Virat Kohli: क्रिकेट के मैदान पर अपना जलवा बिखरने वाले विराट कोहली एक बार फिर सुर्ख़ियों में छा गए। लेकिन इस बार उन्होंने क्रिकेट के मैदान के बजाय ट्विटर की पिच पर एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। जी हां, कोहली के ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ के पार पहुंच गई। वो दुनिया के सबसे अधिक ट्विटर फॉलोअर्स वाले क्रिकेटर बन गए है। उन्होंने इस मामले में विश्व के सभी क्रिकेटरों को पछाड़ दिया है। अब इस मामले में उनके आस-पास भी कोई नज़र नहीं आता है। उनके बाद सर्वाधिक ट्विटर फॉलोअर्स क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर है। सचिन को इस समय इस प्लेटफार्म पर 3.7 करोड़ यूजर फॉलो करते हैं।

ट्विटर फॉलोअर्स के मामले में दुनिया के चौथे खिलाड़ी:

बता दें विराट कोहली को भारत के अलावा अन्य कई देशों में भी ट्विटर यूज़र खूब फॉलो करते हैं। वो दुनिया के अन्य खेलों के खिलाड़ियों के शामिल करने के बाद भी दुनिया में सर्वाधिक ट्विटर फॉलोअर्स के मामले में चौथे नंबर पर हैं। ट्विटर फॉलोअर्स के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले स्थान पर हैं, रोनाल्डो को ट्विटर पर विराट से दोगुने यानी 10 करोड़ यूज़र फॉलो करते हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर ब्राज़ील के नेमार हैं, नेमार को 5.79 करोड़ यूज़र फॉलो करते हैं। जबकि विराट से एक पायदान पहले बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रॉन जेम्स का नंबर आता है। लेब्रॉन जेम्स 5.22 करोड़ करोड़ यूज़र फॉलो करते हैं। अब विराट कोहली इस खिलाड़ियों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इंस्टाग्राम पर 21.1 करोड़ फॉलोअर्स:

बता दें विराट कोहली दुनिया के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में शुमार हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग काफी अधिक हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 21 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके पोस्ट चंद सेकंड में ही वायरल हो जाते हैं। फेसबुक के 4.9 करोड़ यूज़र उनके पेज को लाइक करते हैं। खिलाड़ियों की लिस्ट में इंस्टाग्राम के मामले में स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 45 करोड़ फॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर है। जबकि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर लियोनल मेसी 33.4 करोड़ फॉलोअर्स के साथ मौजूद है।

हाल में लगाया था टी-20 का पहला शतक:

एशिया कप से पहले विराट कोहली ने अपने करियर में 70 शतक लगाए थे। और करीब 1000 से ज्यादा दिन बिना शतक के निकल गए। लेकिन अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ अंतिम मैच में विराट कोहली के बल्ले ने तहलका मचा दिया। एक बार फिर फैंस को विराट का पुराना अंदाज़ देखने को मिला। कोहली ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा। कोहली ने इसके साथ ही भारत की तरफ से टी-20 में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story