×

Virat kohli जल्द तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का महा रिकॉर्ड, बस कुछ ही कदम दूर

Virat Kohli Record: भारत के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में 85 गेंद पर शतक जड़ा है। 85 गेंद पर शतक और 110 गेंद पर 166 रन बनाकर नाबाद रहे।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 16 Jan 2023 1:40 AM GMT (Updated on: 17 Jan 2023 5:45 PM GMT)
Virat Kohli one day record
X

Virat Kohli (Image: Social Media)

Virat Kohli Record: भारत के बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली ने आज के मैच में श्रीलंकाई गेंदबाज पर कहर ढा दिया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कोहली ने विराट पारी खेली। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ (IND vs SL) तीसरे वनडे में उन्होंने 85 गेंद पर शतक जड़ा। इतना ही नहीं वह 110 गेंद पर 166 रन बनाकर नाबाद रहें। कोहली ने पहली बार ये कारनामा नहीं किया है बल्कि 5वीं बार विराट ने 150 से अधिक रन की पारी खेली है।

कोहली की 166 रनों की शानदार पारी

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने शानदार पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूती स्थिती में पहुंचा दिया है। 166 रनों की पारी में किंग कोहली ने 13 चौके और 8 छक्के लगाए। इसके साथ ही उन्होंने अपने वनडे करियर का 46वां शतक लगाया है।


आपको बता दें कि सीरीज के पहले मैच में भी कोहली ने 113 रन की बेहतरीन पारी खेली थी और यह उनका सीरीज का दूसरा शतक है। विराट ने साल 2023 की शानदार शुरुआत की है। इसके साथ ही अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि वो दिन दूर नहीं जब कोहली मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का महा रिकॉर्ड भी तोड़ डालेंगे।

जल्द टूटेगा सचिन तेंदुलकर का महा रिकार्ड

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब तक भारतीय बल्लेबाजों में सचिन तेंदुलकर का 49 शतक बेस्ट और सर्वश्रेष्ठ रहा है। कोहली बस 3 शतक ही पीछे हैं। कोहली ने आज 166 रनों की पारी खेलकर अपना 46 शतक बना डाला है। विराट जल्द ही वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे अधिक शतकों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकते हैं। मास्टर ब्लास्टर के बाद कोहली दूसरे नंबर पर हैं।


दरअसल सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 49 शतक के बदौलत 18426 रन बनाए हैं। उन्होंने यह कारनामा 463 मैच में किए हैं और 96 अर्धशतक भी लगाया है। इस दौरान उनकी औसत 45 का जबकि स्ट्राइक रेट 86 का रहा है। वहीं किंग कोहली का 268वां मैच है और वह अब तक 12754 रन बना चुके हैं। इस दौरान कोहली वनडे करियर में 46 शतक के अलावा 64 अर्धशतक भी ठोक चुके हैं। फैंस का कहना है कि कोहली जल्द सचिन का भी रिकार्ड तोड़ डालेंगे।

वन डे में सबसे ज्यादा शतक किसी एक टीम के खिलाफ लगाने वाले खिलाड़ी

Player - रन - मैच - शतक - टीम

विराट कोहली - 2484 - 50 - 10 - श्रीलंका

सचिन तेंदुलकर- 3077 - 71 - 9 - ऑस्ट्रेलिया

रोहित शर्मा- 2208 - 40 - 8 - ऑस्ट्रेलिया

विराट कोहली- 2083 - 43 - 8 - ऑस्ट्रेलिया

सबसे ज्यादा वनडे शतक अपने घर पर मारने वाले खिलाड़ी

Player - मैच - शतक

विराट कोहली - 103 - 21

सचिन तेंदुलकर - 164 - 20

हाशिम अमला - 69 - 14

रिकी पोंटिंग - 153 - 13

रॉस टेलर - 110 - 12

सबसे ज्यादा वन डे में रन बनाने वाले खिलाड़ी

Player - मैच - रन - शतक

सचिन तेंदुलकर - 463 - 18426 - 49

कुमार सांगरकरा - 404 - 14234 - 25

रिकी पोंटिंग - 375 - 13704 - 30

सनथ जयसूर्या - 445 - 13430 - 28

विराट कोहली - 268 - 12754 - 46








Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story