×

INSTAGRAM पर विराट ने बयां किया हाल-ए-दिल, सिडनी को कर रहे हैं MISS

Newstrack
Published on: 3 Feb 2016 9:50 AM GMT
INSTAGRAM पर विराट ने बयां किया हाल-ए-दिल, सिडनी को कर रहे हैं MISS
X

लखनऊ: ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज के हीरो रहे विराट कोहली इंडिया तो वापस लौट आए हैं, लेकिन दिल वहीं छोड़ आए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं और लिखा है, 'सिडनी को मिस कर रहा हूं। खासकर डार्लिंग हार्बर। शानदार स्पॉट। लव इट।’ उनके साथ आशीष नेहरा, हरभजन सिंह और गीता बसरा के साथ लंच करते नजर आ रहे हैं। इससे तो यही पता चलता है कि विराट ऑस्ट्रेलिया को कुछ ज्यादा ही याद कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वो सलमान खान की तरह शर्टलेस नजर आ रहे थे। विराट की इस फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया। तीसरे टी-20 मैच में विराट ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था।

टी-20 सीरीज में विराट

मैच03
रन199
औसत199.00
बेस्ट90*
100/500/3

नीचे की स्लाइड्स में देखिए, विराट और बाकी क्रिकेटर्स की सेल्फी और फोटोज…

पत्नी के साथ अंजिक्य रहाणे। पत्नी के साथ अंजिक्य रहाणे।

पत्नी रितिका के साथ लंच करते रोहित शर्मा। पत्नी रितिका के साथ लंच करते रोहित शर्मा।

Newstrack

Newstrack

Next Story