×

कैप्टन विराट कोहली ने कानपुर में किया झंडारोहण, राजीव शुक्ला और मोहम्मद शमी भी थे मौजूद

By
Published on: 26 Jan 2017 8:24 AM GMT
कैप्टन विराट कोहली ने कानपुर में किया झंडारोहण, राजीव शुक्ला और मोहम्मद शमी भी थे मौजूद
X

virat kohli

कानपुर: वैसे तो 26 जनवरी का दिन इंडिया के हर शख्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। सभी भारतीय इस खास दिन को अपने तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन 26 जनवरी का यह पर्व कानपुर के लिए कुछ ज्यादा ही खास बन गया।

कानपुर के ग्रीन पार्क में रिपब्लिक डे के दिन टी 20 मैच है और टीम इंडिया व इंग्लैंड की टीम कानपुर में है। लैंडमार्क होटल में झंडारोहण का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें खुद विराट कोहली ने झंडा रोहण किया और राष्ट्रगान गाया।

आगे की स्लाइड में देखिए इस झंडारोहण की और भी तस्वीरें

virat kohli

होटल लैंडमार्क में दोनों देश की टीमें रुकी हैं। आज के मैच के लिए आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला भी होटल में रुके हुए हैं। झंडारोहण के प्रोग्राम में राजीव शुक्ला और विराट कोहली मौजूद रहे। विराट कोहली और राजीव शुक्ला ने झंडा रोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गीत गा कर झंडा को सैल्यूट किया।

आगे की स्लाइड में देखिए इस मौके की और भी फोटोज

virat kohli

कहा जाता है कि किसी के हर शख्स का सपना होता है कि वह झंडा रोहण करे। लेकिन जब यह मौका विराट को मिला, तो उनके चेहरे में चमक आ गई। राजीव शुक्ला ने विराट कोहली को झंडा रोहण करने को कहा। यह मौका विराट खोना नहीं चाहते थे और खुशी-खुशी डोरी खीच कर झंडा रोहण किया। इसके बाद उन्होंने जय हिन्द और भारत माता की जय का नारा भी लगाया।प्रियंका के राजनीति में आने का फैसला गांधी परिवार लेगा

ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार में आने से निश्चित रूप से फर्क पड़ेगा। वह पार्टी को लेकर बहुत ही सक्रिय रहती हैं। इसलिए उनके स्टार प्रचारक के रूप में उतरने से पार्टी को बहुत फायदा मिलेगा।' वहीं प्रियंका के पार्टी में आने के सवाल पर उन्होंने कहा, पार्टी की मदद के लिए वो हमेशा तैयार रहती हैं। उनके सक्रीय राजनीति में उतरने फैसला गांधी परिवार को ही तय करना है।

बीजेपी में हैं अहंकारी नेता

इसी क्रम में जब राजीव शुक्ला से विनय कटियार की ओर से प्रियंका गांधी पर की गई टिपण्णी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'बीजेपी वाले प्रियंका का जितना मजाक बना रहे हैं वो उनता ही मजबूत होंगी। इसका मतलब बीजेपी में बहुत घबराहट है। बीजेपी की यह पुरानी आदत है। प्रधानमंत्री भी सबका मजाक बनाते हैं। जैसे वह सब कुछ हैं, जनता कुछ नहीं। इनका हर नेता दूसरे का मजाक बनाता है। यह अहंकार के आलावा कुछ नहीं है।'

आगे की स्लाइड में देखिए इस मौके की और भी फोटोज

virat kohli

आगे की स्लाइड में देखिए इस मौके की और भी फोटोज

virat kohli

आगे की स्लाइड में देखिए इस मौके की और भी फोटोज

virat kohli

Next Story