×

महेंद्र सिंह धोनी की फोटो पर विराट कोहली ने दिया बयान, कही ये बड़ी बात

कुछ दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद मीडिया में एक अलग ही कयास लगने लगे। लोगों ने इसे धोनी के संन्यास से जोड़ दिया और कयास लगाने लगे। हालांकि विराट कोहली ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था।

Dharmendra kumar
Published on: 28 April 2023 9:41 AM GMT
महेंद्र सिंह धोनी की फोटो पर विराट कोहली ने दिया बयान, कही ये बड़ी बात
X

नई दिल्ली: कुछ दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसके बाद मीडिया में एक अलग ही कयास लगने लगे। लोगों ने इसे धोनी के संन्यास से जोड़ दिया और कयास लगाने लगे। हालांकि विराट कोहली ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि मेरी एक तस्वीर न्यूज बन जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले विराट कोहली ने टीम के संयोजन के बारे में बात करते हुए कहा कि स्पिन हमारी लंबे समय से ताकत रही है। माइंडसेट सबसे ज्यादा मायने रखता है। आप किसी भी फॉर्मेंट को हल्के में नहीं ले सकते। हर गेम और हर फॉर्मेट को मैं 120 पर्सेंट परफॉर्सेंट देने की कोशिश करता हूं।

यह भी पढ़ें...जानिए क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड, क्यों है विवाद, चर्चा में है एक बार फिर

कोहली ने कहा कि धोनी की फोटो शेयर करते समय मेरे जेहन में कुछ नहीं था। मैंने घर पर बैठे-बैठे फोटो शेयर कर डाली और वह न्यूज बन गई। मेरे लिए यह सबक है। जैसे मैं सोचता हूं, वैसे दुनिया नहीं सोचती। मेरा मन था कि बस मैं एक पोस्ट शेयर करूं। लोगों ने उसे दूसरी ही जगह पहुंचा दिया, जो बिल्कुल सच नहीं है।"

कोहली ने आगे कहा कि हम दुनिया की ऐसी टीम हैं, जिसके पास हर तरह का कॉम्बिनेशन है। हम कोशिश करेंगे कि हमारे पास बेहतर टीम हो और मजबूत कॉम्बिनेशन के साथ उतरें। अगले कुछ सालों में इंटरनैशनल इवेंट्स भी हैं। उनके मुताबिक ही सोचना होगा।

यह भी पढ़ें...10,000 सैनिक वापस: आखिर क्या हुआ असम में ऐसा, पढ़ें पूरी खबर

धोनी की पिक पर विराट कोहली ने कहा, 'मेरे जेहन में कुछ नहीं था। मैंने घर में बैठे एक तस्वीर डाली और फिर न्यूज बन गई। यह मेरे लिए एक सीख है कि मैं जो सोचता हूं, लोग उससे अलग सोचते हैं। लोगों ने उसे ऐसी जगह पहुंचा दिया, जो सच नहीं है। उस गेम के बारे में मैंने कभी कुछ नहीं कहा था, इसलिए कुछ कहा था।'

यह था मामला

कोहली ने गुरुवार को अपने टि्वटर हैंडल पर एक फोटो पोस्ट किया था। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टी20 2016 के मैच का फोटो था। भारत के लिए यह मुकाबला क्वॉर्टर फाइनल की तरह था। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें...डिप्टी सीएम ने की सेवा सप्ताह की शुरुआत, पॉलीथिन के परित्याग की दिलाई शपथ

कोहली ने तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टैग करते हुए इस फोटो के साथ लिखा है कि धोनी ने इस मैच में मुझे ऐसा दौड़ाया जैसे कि यह कोई फिटनेस टेस्ट हो। कोहली ने इस मैच में 82 रनों की पारी खेली थी। वहीं धोनी 18 रन बनाकर नाबाद रहे थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story