×

सीक्रेट सुपरस्टार :प्यार में कितनी बार गिरे विराट, जानिए उनकी GF का निकनेम

suman
Published on: 14 Oct 2017 10:39 AM GMT
सीक्रेट सुपरस्टार :प्यार में कितनी बार गिरे विराट, जानिए उनकी GF का निकनेम
X

मुंबई:दीवाली स्पेशल चैट शो में विराट कोहली और आमिर खान के एक साथ दिखे। इसे लेकर बॉलीवुड और क्रिकेट के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस शो में दोनों अपनी जिंदगी की रोचक बातों को दर्शकों के साथ शेयर करेंगे।

यह भी पढ़ें...अर्पिता ने दी प्री-दीवाली पार्टी, शामिल हुईं सलमान, शाहरुख सहित कई हस्तियां

दर्शकों को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। जी टीवी’ ने इस शो का टीजर रिलीज किया है, जिसमें दोनों ही काफी मस्ती के मू़ड में दिखे हैं। इस शो का प्रसारण जी टीवी पर 15 अक्टूबर को दोपहर के 12 बजे किया जाएगा। प्रोमो वीडियो में भांगड़ा डांस करने के अलावा विराट ने अनुष्का के निकनेम का खुलासा करते हुए कहा, नुष्की काफी ईमानदार हैं।

यह भी पढ़ें...PM मोदी ने ड्रीम गर्ल की किताब के लिए लिखी यह स्पेशल चीज

यहां उन्होंने ‘नुष्की’ अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के लिए कहा है। विराट ने यह भी बताया, मैं प्यार में एक ही बार गिरा हूं। खबर है कि वे अनुष्का की तारीफ करने के साथ-साथ बुराई भी करते नजर आएंगे। वैसे भी अनुष्का की लेटलतीफी उन्हें ज्यादा पसंद नहीं है। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। वहीं कलर ब्लॉक गेम में आमिर ने अपने फास्टेस्ट टाइम 28 सेकंड के रिकॉर्ड के अलावा यह भी खुलासा किया कि वे एक बार काफी मोटे हो गए थे। दोनों के बारे में और ज्यादा जानने के लिए दर्शकों को अगले रविवार का इंतजार करना पड़ेगा।

suman

suman

Next Story