×

कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं के लिए विराट कोहली ने कहीं ये बड़ी बात...

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया। भारत के खाते में इस बार कुल 61 मेडल आए। भारत ने इस बार 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक पर कब्जा किया। देश के खिलाड़ियों ने इस बार सबसे शानदार प्रदर्शन वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में दिखाया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 10 Aug 2022 11:44 AM GMT
Commonwealth Games 2022
X

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया। भारत के खाते में इस बार कुल 61 मेडल आए। भारत ने इस बार 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक पर कब्जा किया। देश के खिलाड़ियों ने इस बार सबसे शानदार प्रदर्शन वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में दिखाया। वहीं भारतीय टीम को हॉकी और क्रिकेट के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पदक विजेताओं का देश में पहुंचने पर भव्य स्वागत हो रहा है। देश की तमाम बड़ी-बड़ी हस्तियां पदक विजेताओं को बधाई दे रही है।

हमें आप पर गर्व है: विराट कोहली

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय एथलीटों और खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है। भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने भी पदक विजेताओं को बधाई दी है। कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ''आप सभी ने देश को गौरवान्वित किया है। देश के सभी विजेताओं और CWG 2022 के प्रतिभागियों को बधाई। हमें आप पर बहुत गर्व है। जय हिन्द।" कोहली के इस ट्वीट को अभी तक करीब 1 लाख 70 हज़ार से ज्यादा लाइक और करीब 15 हज़ार रीट्वीट मिल चुके हैं। विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। अब उन्हें एशिया कप के लिए टीम में चुना गया है। देश को उनसे भी एशिया कप का खिताब जीताने की उम्मीद रहेगी।

कई सालों बाद क्रिकेट की वापसी:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का सोमवार 8 अगस्त को समापन हो गया। 11 दिन तक चले कॉमनवेल्थ गेम्स में अलग-अलग खेलों में देश के करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कई सालों बाद क्रिकेट की वापसी हुई। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल में हार गई। जिसके चलते उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। विराट कोहली के अलावा कई भारतीय क्रिकेटर पदक विजेताओं को बधाई दे रहे हैं।

दिनेश कार्तिक की पत्नी ने जीता मेडल:

भारत के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक जहां क्रिकेट में देश का मान बढ़ा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में मेडल जीतकर अपना नाम रोशन किया। कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल ने स्क्वैश में पदक जीता। दीपिका ने अपने जोड़ीदार सौरव घोषाल के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में मिश्रित युगल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। बता दें सौरव घोषाल रिश्ते में दीपिका पल्लीकल के जीजा लगते हैं। उनके पदक जीतने पर दिनेश कार्तिक ने बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ''कोशिश और लगन रंग लाई है...आप दोनों पर बहुत खुशी और गर्व है।''

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story