TRENDING TAGS :
Ranveer Allahbadia Controversy: Virat Kohli ने किया रणवीर इलाहाबादिया को Unfollow, ये दो खिलाड़ी हैं Youtuber के फैन
Virat Kohli Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने रणवीर इलाहाबादिया को अनफॉलो कर दिया है।
Ranveer Allahbadia Virat Kohli (Credit: Social Media)
Ranveer Allahbadia Controversy Virat Kohli: पिछले दो दिनों से यूट्यबूर रणवीर इलाहाबादिया को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली ने भी यूट्यबूर रणवीर इलाहाबादिया को सोशल मीडिया कर अनफॉलो कर दिया है। ‘India's Got Latent’ विवाद के बीच सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने यूट्यबूर रणवीर इलाहाबादिया को अनफॉलो कर दिया है। इस बात का सबूत खुद यूजर्स ने शेयर किए हैं।
समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद (Samay Raina Controversy) के बीच सोशल मीडिया पर अटकलें काफी लगाई जा रही हैं कि विराट कोहली ने भी इस विवाद के बाद यूट्यबूर रणवीर इलाहाबादिया को अनफॉलो कर दिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और विराट कोहली के फैंस ने सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं, जिससे ये पता चलता है कि विराट कोहली अब रणवीर इलाहाबादिया को फॉलो नहीं करते।
Ranveer Allahbadia Controversy: Virat Kohli ने किया रणवीर इलाहाबादिया को Unfollow
बता दें कि रणवीर अपने पॉडकास्ट के कारण भारत में काफी फेमस हैं। लेकिन वहीं हाल ही में हुए विवाद के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। BeerBiceps पॉडकास्ट से मशहूर लोकप्रिय सोशल मीडिया स्टार रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना के शो 'India Got Latent' में एक आपत्तिजनक सवाल पूछने के कारण विवादों में घिर गए हैं।
दरअसल, शो में रणवीर बतौर जज शामिल हुए थे। इस दौरान रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से पूछा कि- "क्या वे अपने माता-पिता को आपत्तिजनक स्थिति में देखना पसंद करेंगे या उन्हें ज्वाइन करना चाहेंगे? रणवीर के इस सवाल के बाद देखते ही देखते रणवीर इलाहाबादिया समेत शो में आए सभी जज, विवादों के घेरे में आ गए। जिसके बाद यूजर्स सोशल मीडिया के जरिए भड़ास निकाल रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर नेताओं तक रणवीर पर करवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच विराट कोहली ने भी रणबीर को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। इंस्टाग्राम पर Shubman Gill, Abhishek Sharma सहित कई खिलाड़ी रणवीर इलाहाबादिया को फॉलो करते हैं।