×

Virat Kohli क्या खेलेंगे 2027 World Cup, खुद किया खुलासा

Virat Kohli World Cup 2027: विराट कोहली ने ही World Cup 2027 को लेकर खुलासा किया है। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि विराट कोहली शायद वर्ल्ड कप 2027 खेल सकते हैं।

Anupma Raj
Published on: 1 April 2025 8:28 PM IST
Virat Kohli क्या खेलेंगे 2027 World Cup, खुद किया खुलासा
X

Virat Kohli (Credit: Social Media)

Virat Kohli World Cup 2027: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस के कारण जाने जाते हैं। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग गजब की है।

अब फैंस जानना चाहते हैं कि क्या विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे? जिसको लेकर खुद विराट कोहली ने ही खुलासा किया है। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि विराट कोहली शायद वर्ल्ड कप 2027 खेल सकते हैं।

विराट कोहली खेलेंगे वर्ल्ड कप 2027 (Virat Kohli World Cup 2027):

आईपीएल 2025 के बीच भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर चर्चा तेज है। दरअसल विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।


इस वायरल वीडियो में विराट कोहली अपने अगले बड़े स्टेप के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें किंग कोहली ने वर्ल्ड कप 2027 खेलने को लेकर भी बात करते हुए नजर आएं।

दरअसल विराट कोहली हाल ही में एक इवेंट में पहुंचे थे। इस इवेंट में जब एंकर ने विराट कोहली से पूछा कि आपके लिए अगला बड़ा कदम क्या होगा? विराट कोहली ने कहा कि, ”शायद विश्व कप 2027 जीतना”।

इस सवाल के जवाब के साथ विराट कोहली ने अपने संन्यास के सवाल पर भी लगाम लगा दिया है। विराट कोहली ने इशारों इशारों में बता दिया कि, फिलहाल उनका कोई संन्यास का इरादा नहीं है।

बता दें कि, अगला विश्व कप साल 2027 में खेला जाएगा। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्ल्ड कप 2007 में खेल सकते हैं। हालांकि ये दोनों की फिटनेस और फॉर्म पर भी निर्भर करेगा।

टीम इंडिया के लिए अभी तक विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। विराट कोहली ने इस दौरान 9230 रन बनाए हैं। कोहली ने टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक भी लगाए हैं। विराट कोहली के नाम पर दोहरा शतक भी हैं।

विराट कोहली ने 302 वनडे मैच भी खेले हैं। इस दौरान विराट कोहली के नाम 14181 रन हैं। विराट कोहली के नाम 51 शतक और 74 अर्धशतक भी हैं। ऐसे में अगर विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 खेलते हैं तो ये उनके फैंस के लिए काफी बड़ी और अच्छी खबर है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story