×

वीवीएस लक्ष्मण ने खोला राज, क्यों दूसरे भारतीय कप्तानों से अलग थे धोनी

पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने महेंद्र सिंह धोनी से जुडी कुछ बातें साझा की हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान माही लाखों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं

Newstrack
Published on: 20 Aug 2020 6:30 AM GMT
वीवीएस लक्ष्मण ने खोला राज, क्यों दूसरे भारतीय कप्तानों से अलग थे धोनी
X
वीवीएस लक्ष्मण ने खोला राज, क्यों दूसरे भारतीय कप्तानों से अलग थे धोनी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने महेंद्र सिंह धोनी से जुडी कुछ बातें साझा की हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान माही लाखों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उन्होंने पूरी दुनिया में खूब प्यार और सम्मान पाया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना पर नया खुलासा: लोग मल से छोड़ रहे कोरोना, जांच में सामने आई ये बात

भारत की कप्तानी करना सबसे बड़ी चुनौती

बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त की संध्या पर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। हालांकि वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे। लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा कि मुझे हमेशा से लगता है कि भारत की कप्तानी करना संभवत: किसी के लिए भी सबसे बड़ी चुनौती है, क्योंकि दुनिया भर में सभी को आपसे इतनी ज्यादा उम्मीदें होती हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन महेंद्र सिंह धोनी कभी नतीजों से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़ा रहा।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस मोनालिसा ने शेयर की अपनी हाॅट तस्वीरें, सोशल मीडिया पर लगाई आग

धोनी ने लाखों भारतीयों को प्रेरित किया

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि धोनी ने खेल प्रशंसकों को ही नहीं बल्कि लाखों भारतीयों को प्रेरित किया और बताया कि किस तरह का आचरण करना चाहिए और कैसे अपने देश का दूत बनना चाहिए, सार्वजनिक जीवन में खुद को कैसे रखना चाहिए। लक्ष्मण ने कहा कि यही कारण है कि वह इतने सम्मानित हैं।

ये भी पढ़ें: भारत और अमेरिका के बाद अब इस बड़े मुल्क ने चीन की रीढ़ की हड्डी पर किया प्रहार

आगे लक्ष्मण ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि अगर आप सोशल मीडिया पोस्ट देखें तो सिर्फ पूर्व खिलाड़ियों या क्रिकेट प्रशंसकों ने ही टिप्पणी नहीं की बल्कि सभी भारतीयों ने की जिसमें फिल्मी सितारे, जाने माने उद्योगपति, राजनेता शामिल रहे। उन्होंने कहा दुनिया भर के पूर्व क्रिकेटर्स, क्रिकेट जगत ने भारतीय क्रिकेट ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट में योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी को शुक्रिया कहा।

ये भी पढ़ें: हुर्रियत नेताओं की निष्क्रियता से पाक परेशान, नए नेतृत्व की तलाश में जुटा

Newstrack

Newstrack

Next Story