×

Chris Gayle Birthday Special: क्रिस गेल के वो 6 विवाद जिसने खूब बटोरी सुर्खियां

Chris Gayle Birthday Special: यूनिवर्सल बॉस से मशहूर क्रिस गेल आज अपना 43वें बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्रिस गेल अपने धाकड़ बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों की खूब पिटाई की है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 21 Sep 2022 9:15 AM GMT
Chris Gayle And His Six Big Controversies
X

Chris Gayle 6 Controversies (Image: Social Media)

Chris Gayle Birthday Special: यूनिवर्सल बॉस से मशहूर क्रिस गेल आज अपना 43वें बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्रिस गेल अपने धाकड़ बल्लेबाजी से दुनिया भर के बेहतरीन गेंदबाजों की खूब पिटाई की है। क्रिस गेल के बैटिंग स्टाइल के हर कोई फैन रहा है। क्रिस गेल ना सिर्फ अपने प्रोफेशनल कारणों से चर्चा का विषय बने बल्कि क्रिस गेल की पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियां बटोरीं। आइए जानते हैं क्रिस गेल से जुड़ा 6 विवाद के बारे में:

महिला पत्रकार पर जब गेल ने किया आपत्तिजनक कमेंट

महिला पत्रकार पर जब गेल ने आपत्तिजनक कमेंट किया था तब यह चर्चित कंट्रोवर्सी बन गया। दरअसल ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बिग बैश लीग में एक चैनल की पत्रकार मेल मेकलॉघलिन गेल का इंटरव्यू करने पहुंची तो गेल आशिकाना मूड में आ गए। इस दौरान गेल ने महिला पत्रकार को कहा, आपसे ज्यादा मैं आपका इंटरव्यू लेने के लिए उत्सुक था क्योंकि आपकी आंखों को देखने के लिए एक्साइटेड था क्योंकि ये बहुत प्यारी हैं। गेल यही नहीं रूके गेल ने मैच के बाद पत्रकार को ड्रिंक का ऑफर करते हुए कहा कि 'शर्माओ मत बेबी, तब रिपोर्टर ने कहा कि मैं शर्मा नहीं रही हूं'। हालांकि इसके बाद में गेल को माफी भी मांगनी पड़ी थी।

तो आप क्रिकेटर बिल्कुल भी नहीं हैं

एक बार क्रिस गेल ने सोशल मीडिया पर अपने घर में बनाए 'स्ट्रिप क्लब' में अपनी और एक महिला दोस्त की तस्वीर पोस्ट शेयर की थी। गेल की ये पोस्ट काफी विवाद में पड़ गई थी। दरअसल गेल ने पोस्ट में कैप्शन दिया वह लोगों को पसंद नहीं आया और इसे लेकर काफी विवाद हुआ था। क्रिस गेल ने कैप्शन दिया था, 'अगर आपके पास घर में स्ट्रिप क्लब नहीं है, तो आप क्रिकेट खिलाड़ी नहीं हैं। जिसके बाद गेल को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थीं।

बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ स्ट्रिप डांस करते उतार दी थी अपनी शर्ट

दरअसल पार्टी के शौकीन क्रिस गेल को 'पार्टी एनिमल' भी कहते हैं। एक बार एक पार्टी में बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के साथ डांस करते हुए गेल ने अपनी शर्ट उतार दी थी। क्रिस गेल की हरकत पर फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की थी और यह रिएक्शन दी थी कि क्रिकेटर्स को ऐसी क्लब पार्टियों में शामिल नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं ये विवाद तब और बढ़ गया जब यह बात सामने आई कि गेल ने शर्लिन से स्ट्रिप डांस की मांग की थी। जिसके बाद फैंस ने क्रिस गेल को खूब खरी खोटी सुनाई थी।

होटल में पार्टी के दौरान गेल आए मीडिया के निशाने पर

दरस एक बार श्रीलंका दौरे के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल, आंद्रे रसल, फिडेल एडवर्डस और ड्वेन स्मिथ कोलंबो के सिन्नामॉन ग्रैंड होटल में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान श्रीलंकाई पुलिस ने वहां से तीन ब्रिटिश महिलाओं को गिरफ्तार किया जिसके बाद गेल मीडिया के निशाने पर आ गए थे। जिसके बाद गेल को काफी कुछ सुनना पड़ गया था।

क्रिस गेल की इस टिप्पणी पर मच गया था बवाल

दरअसल कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान एक जर्नलिस्ट द्वारा यह पूछे गए सवाल पर क्रिस गेल का जवाब सुनकर उनके फैंस का गुस्सा भड़क गया था। दरअसल एक जर्नलिस्ट ने क्रिस गेल से मैच शुरू होने से पहले पूछा कि क्या लगता है आपको आज के मैच में पिच का मिजाज कैसा रहेगा' ? इस पर क्रिस गेल का जवाब आया था कि 'वैसे मैंने आपको अभी तक छुआ नहीं है तो मैं नहीं बता सकता कि मुझे कैसा महसूस होगा।' इसके बाद से गेल को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा था।

जब गेल ने कहा लड़कियां मेरी ओर खींची चली आती हैं

दरअसल क्रिस गेल ने न्यूजपेपर 'द टाइम्स' की पत्रकार चार्लोट एडवर्ड्स को बेंगलुरू में कुछ बयान दिया, जहां वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेल रहे थे। दरअसल गेल ने कहा कि लड़कियां सबकुछ भूलकर उसकी ओर अपने आप 'खिंची' चली आती हैं। गेल ने कहा कि महिलाएं जो चाहें, वह कर सकती हैं लेकिन जमैका की महिलाएं बहुत अधिक खुले विचारों वाली हैं क्योंकि मैं पक्के तौर पर कह सकता हूं कि वह आपको बता देंगी कि 'यह' किस समय होना चाहिए। गेल ने अपनी बातों को आगे जारी रखते हुए कहा कि, "महिलाओं को अपने आदमी को खुश करना चाहिए। दरअसल "जब मैं घर जाता हूं, तो खाना टेबल पर होता है, मैं बिल्कुल सही कह रहा हूं'। भले ही वह भी कामकाजी हों, लेकिन वह 'हाथ भी बंटाती' हैं। बता दे गेल के इस कमेंट्स ने गेल को विवादों में लेकर खड़ा कर दिया था।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story