×

T20 World Cup: आईसीसी से महिला टी20 विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी, एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान की टीम

T20 World Cup: विश्व क्रिकेट की प्रमुख संस्था आईसीसी ने महिला टी20 विश्वकप 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। टी20 विश्वकप शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है।

Prashant Dixit
Published on: 3 Oct 2022 4:33 PM GMT (Updated on: 3 Oct 2022 6:00 PM GMT)
ICC Women T20 World Cup 2023
X

ICC Women T20 World Cup 2023 (image social media)

ICC Women T20 World Cup 2023: विश्व क्रिकेट की प्रमुख संस्था आईसीसी ने महिला टी20 विश्वकप 2023 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आईसीसी द्वारा टी20 विश्वकप द्वारा जारी शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में है। इस विश्वकप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत के साथ पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आयरलैंड ग्रुप बी में रखे गए है। तो वहीं आईसीसी के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार टी20 विश्व कप 2023 की शुरूआत 10 फरवरी से होगी, तो वहीं फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा।

भारतीय टीम के ग्रुप में यह टीम शामिल

दक्षिण अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 विश्वकप 2023 की शुरूआत अगले साल 10 फरवरी से होगी। वहीं इस टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं टी20 विश्व कप में ग्रुप बी भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और आयरलैंड को एक ही ग्रुप में रखा गया है। वहीं ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को रखा गया है। वहीं इस टूर्नामेंट की शुरूआत 10 फरवरी से होगी और इस टूर्नामेंट का फाइनल 26 फरवरी को केपटाउन में खेला जाना है।

पिछ्ले विश्वकप का उपविजेता भारत

आईसीसी ने आज केपटाउन में इस पूरे कार्यक्रम का शेड्यूल जारी किया हैं। वहीं इस इवेंट में भारत की पूर्व कप्तान और आईसीसी की राजूदत मिताली राज भी मौजूद थीं। मिताली ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट को लेकर वास्तव में उत्साहित हैं। मिताली ने कहा कि शेड्यूल की घोषणा हमें महिला टी20 वर्ल्ड कप के नजदीक एक कदम और ले जा रहा है। मिताली ने कहा कि मैं भाग्लशाली हूं कि मुझे वर्षों तक आईसीसी टूर्नामेंटों में भाग लेने का अवसर मिला। आपको बता दें, कि भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया में हुए 2020 विश्वकप की उपविजेता रही थी। इस बार 2023 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पहली बार यह ताज जितना चाहेगी।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story