×

भारत बनाम श्रीलंका के बीच महिला एशिया कप 2022 का फाइनल आज, जानिए प्रीव्यू और रोचक आंकड़े

Womens Asia Cup 2022 Final: महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मैच शनिवार यानी आज (15 अक्टूबर) को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप पर सातवीं बार कब्जा करना चाहेगी। इससे पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने थाईलैंड को 74 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। इस बार भारत को सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 15 Oct 2022 2:55 AM GMT
Asia Cup 2022 Final
X

Asia Cup 2022 Final

Womens Asia Cup 2022 Final: महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मैच शनिवार यानी आज (15 अक्टूबर) को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप पर सातवीं बार कब्जा करना चाहेगी। इससे पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने थाईलैंड को 74 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। इस बार भारत को सिर्फ एक बार हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मैच हार गई थी। वहीं फाइनल की दूसरी टीम श्रीलंका की होगी। श्रीलंका ने सेमीफाइनल में आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक रन से हराया था। अब शनिवार को महिला एशिया कप 2022 (Womens Asia Cup 2022) के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।

फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट:

बता दें सिलहट क्रिकेट स्टेडियम की पिच इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए बराबर मददगार रही है। वैसे इस इस टूर्नामेंट में जयादातर मैचों में टीमें बड़ा स्कोर बनाने नाकामयाब रही है। भारत ने इससे पहले लीग राउंड में श्रीलंका को 41 रनों से हराया था। भारत के मजबूत बैटिंग लाइनअप मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम आत्मविश्वास से लबरेज नज़र आ रही है। क्रिकेट फैंस आशा कर रहे हैं कि महिला एशिया कप का फाइनल मुकाबला एकतरफा ना होकर रोमांचक हो।

जबरदस्त फॉर्म में टीम इंडिया:

भारतीय महिला टीम ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए छह में से पांच मैच जीते और लीग में शीर्ष पर रही। इस टूर्नामेंट में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ जेमिमा रोड्रिगेज शानदार फॉर्म में नज़र आ रही है। रोड्रिगेज ने टूर्नामेंट में 71.66 की औसत से 215 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम दो अर्धशतक भी हैं। भारत की यह महिला खिलाड़ी प्लेयर ऑफ़ दी टूर्नामेंट की सबसे प्रबल दावेदार है। वहीं गेंदबाज़ी में दीप्ति ने 7.15 इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं। उनके बाद श्रीलंका की रणवीरा ने सर्वाधिक 12 विकेट चटकाए हैं।

फाइनल मैच कहां देख सकते हैं..?

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला शनिवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इस मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टीवी चैनलों पर शनिवार दोपहर 1.00 बजे से देखा जा सकता है। भारत-श्रीलंका महिला एशिया कप 2022 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल ऐप Disney+ Hotstar पर मुफ्त में देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

भारतीय टीम – स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, राजेश्वर गायकवाड़।

श्रीलंकाई टीम- चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हर्षिता मडावी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रनवीरा, अचिनी कुलसुरिया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story