×

Women's hockey : लंदन विश्व कप के लिए सज गई भारतीय टीम , भिड़ने को तैयार

Anoop Ojha
Published on: 29 Jun 2018 7:18 AM
Womens hockey : लंदन विश्व कप के लिए सज गई भारतीय टीम , भिड़ने को तैयार
X

नई दिल्ली :इस साल लंदन में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप के लिए हॉकी इंडिया (एचआई) ने शुक्रवार को भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। लंदन में 21 जुलाई से इस टूर्नामेंट का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए भारतीय टीम को पूल-बी में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें .....मुश्किलें होंगी कम: भारतीय हॉकी टीम को मिला गया नया प्रायोजक

इस विश्व कप के लिए पूल-बी में भारतीय टीम के साथ मेजबान इंग्लैंड, अमेरिका और आयरलैंड भी शामिल है। भारतीय टीम की कप्तानी रानी कर रही हैं और उप-कप्तान के रूप में सविता उनका साथ देंगी।

टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, "राष्ट्रीय शिविर में सभी खिलाड़ियों ने बहुत कड़ी मेहनत की थी। ऐसे में 18 सदस्यीय टीम का चुनाव करना बेहद मुश्किल था। हालांकि, हमे लगता है कि यह टीम विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।"

भारतीय टीम :

गोलकीपर : सविता (उप-कप्तान), राजानी एतिमार्पु

डिफेंडर : सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोकर

मिडफील्डर : नमीता टोप्पो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नवजोत कौर, निक्की प्रधान

फारवर्ड : रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी और उदिता

--आईएएनएस

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!