×

'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के... कॉमनवेल्थ गेम्स में फिर देश की बेटियों ने किया सही साबित

Womens Medal Winners: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की बेटियों ने अपना पूरा दमखम लगाया। कुश्ती से लेकर लॉन बॉल तक देश की बेटियों ने खूब तहलका मचाया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज़ सहित कुल 61 पदक जीते, इसमें 24 पदक बेटियों के नाम रहे। महिला खिलाड़ियों ने कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 10 Aug 2022 4:51 AM GMT
Commonwealth Games 2022
X

Commonwealth Games 2022: आमिर खान की फिल्म दंगल के मशहूर डॉयलॉग 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के'... इसे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की बेटियों ने फिर सही साबित कर दिखाया। हाल ही इंग्लैंड के बर्मिघम में समाप्त हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने 61 पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज़ सहित कुल 61 पदक जीते। इस बार एथलीट्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती और बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों का कोई मुकाबला नहीं कर पाया। भारत की बेटियों ने भी देश का झंडा कॉमनवेल्थ गेम्स में खूब बुलंद किया।

9 स्वर्ण मेडल सहित 24 पदक बेटियों के नाम:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की बेटियों ने अपना पूरा दमखम लगाया। कुश्ती से लेकर लॉन बॉल तक देश की बेटियों ने खूब तहलका मचाया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज़ सहित कुल 61 पदक जीते, इसमें 24 पदक बेटियों के नाम रहे। महिला खिलाड़ियों ने कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग और लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। भारत की 8 महिला खिलाड़ियों ने इस बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं छह गेम्स में देश की महिला खिलाड़ियों ने सिल्वर पदक जीता। जबकि 10 गेम्स में उन्हें ब्रॉन्ज़ मेडल से संतोष करना पड़ा।

लॉन बॉल में रचा इतिहास:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने वैसे तो सभी खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, लेकिन लॉन बॉल में महिला टीम ने जो किया वो इतिहास के पन्नों पर स्वर्णिम अक्षरों से छप गया। इस खेल का भारत में अधिक प्रचलन नहीं होने के बावजूद गोल्ड मेडल जीतना एक बड़ी बात मानी जा रही है। महिला टीम ने चार खिलाड़ियों की स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की तरफ से चार खिलाड़ियों में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की शामिल रही।

पैदल चाल में बनाया नया कीर्तिमान:

महिलाओं की 10,000 मीटर पैदल चाल में भारत की बेटी ने इतिहास रचकर पहली बार मेडल हासिल किया। यह पहला मौका था जब भारत की महिला खिलाड़ी ने 10,000 मीटर पैदल चाल में मेडल जीता। 10,000 मीटर पैदल चाल में भारत की प्रियंका ने 43.38 मिनट में अपनी रेस पूरी करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। यह देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स नया कीर्तिमान बन गया।

ये महिला खिलाड़ी उतरी उम्मीद पर खरा:

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्वर्ण मेडल विजेता ज्यादातर खिलाड़ियों से गेम्स की शुरुआत से ही मेडल की उम्मीद थी। इसमें मीराबाई चानू, साक्षी मलिक, निकहत जरीन और पीवी सिंधु प्रमुख थी। लेकिन इसके बावजूद कई अन्य महिला खिलाड़ियों ने भी अपने शानदार खेल की बदौलत देश को मेडल दिलाया।

भारत की मेडलवीर बेटियां:

1. मीराबाई चानू- (गोल्ड मेडल)

2. साक्षी मलिक- (गोल्ड मेडल)

3. विनेश फोगाट- (गोल्ड मेडल)

4. नीतू घंघस- (गोल्ड मेडल)

5. निकहत जरीन- (गोल्ड मेडल)

6. पीवी सिंधु- (गोल्ड मेडल)

7. भाविना पटेल- (गोल्ड मेडल)

8. लॉन बॉल्स वूमेन टीम- (गोल्ड मेडल)

9. बिंदियारानी देवी- (सिल्वर मेडल)

10. सुशीला देवी- (सिल्वर मेडल)

11. तूलिका मान- (सिल्वर मेडल)

12. अंशु मलिक- (सिल्वर मेडल)

13. प्रियंका गोस्वामी- (सिल्वर मेडल)

14. भारतीय महिला टीम- (सिल्वर मेडल) (क्रिकेट )

15. भारतीय महिला टीम- ब्रॉन्ज मेडल (हॉकी )

16. पूजा गहलोत- (ब्रॉन्ज मेडल)

17. हरजिंदर कौर- (ब्रॉन्ज मेडल)

18. दिव्या काकरान- (ब्रॉन्ज मेडल)

19. पूजा सिहाग- (ब्रॉन्ज मेडल)

20. सोनलबेन पटेल- (ब्रॉन्ज मेडल)

21. भारतीय महिला टीम- (ब्रॉन्ज मेडल) (हॉकी)

22. अन्नू रानी- (ब्रॉन्ज मेडल)

23. दीपिका पल्लीकल- (ब्रॉन्ज मेडल)

24.गायत्री और त्रिशा जॉली- (ब्रॉन्ज मेडल) (बैडमिंटन)

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story