×

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग में आज होंगे दो मुकाबले, जानिए दोनों मैचों से जुड़ी तमाम जानकारी...

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग की शनिवार को धमाकेदार शुरुआत हुई। महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच गुजरात जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने गुजरात को 143 रन से हराया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 5 March 2023 3:46 AM GMT
WPL 2023
X

WPL 2023

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग की शनिवार को धमाकेदार शुरुआत हुई। महिला प्रीमियर लीग का पहला मैच गुजरात जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने गुजरात को 143 रन से हराया। WPL में रविवार आज यानी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी। दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्स की टक्कर गुजरात जाइंट्स से होगी। चलिए जानते हैं आज होने वाले दोनों मैचों से जुड़ी तमाम जानकारी...

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा होगी आमने-सामने:

टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा आज एक-दूसरे के खिलाफ खेलती नज़र आएगी। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना के पास रहेगी। जबकि दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग होगी। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। इस मैच में असली जंग स्मृति मंधाना और शेफाली के बीच देखने को मिलेगी।

पहली हार को भुलाना चाहेगी गुजरात की टीम:

बता दें रविवार को दूसरा मुकाबला यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाइंट्स के बीच होगा। गुजरात की टीम को पहले ही मैच में 143 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा हैं। ऐसे में गुजरात की टीम इस मैच में वापसी करना करना चाहेगी। यूपी वॉरियर्स की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिसा हीली को अपना कप्तान नियुक्त किया है। जबकि गुजरात की कमान बेथ मूनी के पास हैं। लेकिन आज के मैच में मूनी का खेलना तय नहीं लग रहा हैं।

कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

वीमेंस प्रीमियर लीग में आज यानी पांच मार्च को दो मुकाबले खेले जाएंगे। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगी। विमेंस प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखे जा सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकती है।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल:

महिला प्रीमयर लीग के पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को बुरी तरह हरा दिया। इस मैच में गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया हैं। मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के सामने जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य रखा हैं। इसके जवाब में गुजरात जायंट्स की 64 रनों पर ढेर हो गई। मुंबई इंडियंस ने पहले ही मैच में गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story