×

1 अक्टूबर से होगा महिला एशिया कप का आगाज, जानिए भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

Womens Asia Cup 2022: वुमेंस एशिया कप 2022 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश को मिली है। वुमेंस एशिया कप का पहला मुकाबला बांग्लादेश और थाइलैंड के बीच खेला जाएगा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 30 Sep 2022 3:03 AM GMT
Womens T20 Asia Cup 2022
X

Womens T20 Asia Cup 2022

Womens Asia Cup 2022: वुमेंस एशिया कप 2022 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है। इस बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश को मिली है। वुमेंस एशिया कप का पहला मुकाबला बांग्लादेश और थाइलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बार भी इस खिताब की सबसे प्रबल दावेदार भारतीय टीम ही मानी जा रही है। लेकिन क्रिकेट में किसी भी बड़े उलटफेर से कभी इंकार नहीं किया जा सकता है। हाल ही में हुए पुरुष एशिया कप में श्रीलंका ने खिताब जीतकर सभी को चौंका दिया था। टीम इंडिया एशिया कप में अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस बार इस खिताब को अपने नाम करने के लिए पूरा दमखम लगाएंगी।

महिला एशिया कप में भी भारत का दबदबा:

बता दें पुरुष एशिया कप में टीम इंडिया ने सर्वाधिक बार खिताब अपने नाम किया है। महिला एशिया कप में भी भारत का ही दबदबा देखने को मिल रहा है। इस बार एशिया कप का आठवां सीजन खेला जाएगा। इससे पहले इस पर छह बार भारत ने कब्जा जमाया है। जबकि पिछली बार 2018 में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को फाइनल में हरा दिया था। बाकी किसी भी टीम ने यह खिताब आज तक नहीं जीता है। इस बार भी भारत ही इसके जीतने का सबसे प्रबल दावेदार है।

इस बार भाग लेगी सात टीमें:

बांग्लादेश में होने वाले इस महिला एशिया कप में इस बार सात टीमें भाग लेगी। इसका आयोजन 1-15 अक्टूबर तक होगा। अंतिम बार महिला एशिया कप का आयोजन 2018 में हुआ था। उसके बाद कोरोना के चलते यह टूर्नामेंट स्थगित हो गया। लेकिन अब चार साल बाद एक बार फिर आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह की तरफ से पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। भारत के अलावा इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका के साथ थाइलैंड, मलेशिया और यूएई की टीमें भी शामिल होंगी।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दया हेमलता, किरण नवगिरे, दीप्ती शर्मा, स्नेह राणा, सबनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव और रेणुका सिंह।

एशिया कप 2022 में टीम इंडिया का शेड्यूल

1 अक्टूबर - पहला मैच- भारत बनाम श्रीलंका

3 अक्टूबर - दूसरा मैच- भारत बनाम मलेशिया

4 अक्टूबर - तीसरा मैच- भारत बनाम यूएई

7 अक्टूबर - चौथा मैच- भारत बनाम पाकिस्तान

8 अक्टूबर - पांचवां मैच- भारत बनाम बांग्लादेश

10 अक्टूबर - छठा मैच- भारत बनाम थाईलैंड

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story