7 अक्टूबर को एशिया कप में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, बांग्लादेश में होगा आयोजन

Asia Cup Women 2022: टीम इंडिया और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए क्रिकेट बेताब रहते हैं। हाल ही में आयोजित हुए एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच दो मैचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। अब एक बार फिर एशिया कप में फिर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होने जा रहा है।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 21 Sep 2022 5:07 AM GMT
Womens Asia Cup 2022
X

Women's Asia Cup 2022 (Photo: Twitter)

Women's Asia Cup 2022: टीम इंडिया और पाकिस्तान का मैच देखने के लिए क्रिकेट बेताब रहते हैं। हाल ही में आयोजित हुए एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच दो मैचों में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। अब एक बार फिर एशिया कप में फिर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होने जा रहा है। महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले जाने वाले एशिया कप टूर्नामेंट ये दोनों आमने-सामने होगी। भारतीय टीम एक अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के साथ अपना आगाज करेगी। जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का मुकबला 7 अक्टूबर को खेला जाएगा।

महिलाओं के एशिया कप में होगी सात टीमें:

बांग्लादेश में होने वाले इस महिला एशिया कप में इस बार सात टीमें भाग लेगी। इसका आयोजन 1-15 अक्टूबर तक होगा। अंतिम बार महिला एशिया कप का आयोजन 2018 में हुआ था। उसके बाद कोरोना के चलते यह टूर्नामेंट स्थगित हो गया। लेकिन अब चार साल बाद एक बार फिर आयोजित होने जा रहा है। इसके लिए एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह की तरफ से पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। भारत के अलावा इसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका के साथ थाइलैंड, मलेशिया और यूएई की टीमें भी शामिल होंगी।

अंपायर से लेकर रेफरी तक सभी महिलाएं:

इस बार इसका आयोजन काफी विशेष होने जा रहा है। महिला एशिया कप में पहली बार सात टीमें हिस्सा लेंगी और इसमें शामिल होने वाली अंपायर से लेकर रेफरी तक सभी मैच अधिकारी महिलाएं होंगी। महिला एशिया कप में इस बार कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे। हर टीमें सेमीफाइनल से पहले अपने छह-छह मैच खेलेगी। इसको लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

महिला एशिया कप में भी भारत का दबदबा:

बता दें पुरुष एशिया कप में टीम इंडिया ने सर्वाधिक बार खिताब अपने नाम किया है। महिला एशिया कप में भी भारत का ही दबदबा देखने को मिल रहा है। इस बार एशिया कप का आठवां सीजन खेला जाएगा। इससे पहले इस पर छह बार भारत ने कब्जा जमाया है। जबकि पिछली बार 2018 में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को फाइनल में हरा दिया था। बाकी किसी भी टीम ने यह खिताब आज तक नहीं जीता है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story