×

World Archery Youth Championships Wroclaw: व्रोकला में भारतीय दल का धमाकेदार प्रदर्शन, जीते 8 गोल्ड समेत 15 मेडल, PM ने दी बधाई

World Archery Youth Championships Wroclaw: पोलैंड में आयोजित किए गए विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के लिए पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दिया है।

Chitra Singh
Written By Chitra Singh
Published on: 16 Aug 2021 2:59 AM GMT
World Archery Youth Championships
X

नरेंद्र मोदी- भारतीय दल (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

World Archery Youth Championships Wroclaw: पोलैंड (Poland) में आयोजित किए गए विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप (World Archery Youth Championships) में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 15 पदक (15 Padak) हासिल किए है, जिसमें 8 स्वर्ण पदक (8 Gold Medals) शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) समेत अन्य राजनेताओं ने सभी भारतीय दल (Indian contingent) को बधाई दी हैं।

पीएम मोदी ने ट्विटर के माध्यम से भारतीय दल को बधाई (PM Modi Congratulates the Indian Contingent) दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा, "व्रोकला में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भारतीय दल ने 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है। हमारी टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह सफलता अधिक से अधिक युवाओं को तीरंदाजी करने और इसमें श्रेष्ठता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।"

उपराष्ट्रपति ने भारतीय दल की दी शुभकामनाएं

वही उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी भारतीय दल को बधाई (M. Venkaiah Naidu Congratulates Indian Contingent) दी। उन्होंने कहा, "व्रोकला में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में 8 स्वर्ण सहित 15 पदक घर लाने के लिए युवा भारतीय दल को हार्दिक बधाई। उनकी उपलब्धि पर देश को गर्व है। दल के सदस्यों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं"।

टीम इंडिया को बधाई- अनुराग ठाकुर

इसके अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी भारतीय दल को बधाई (Anurag Thakur Congratulates Indian Contingent) देते हुए कहा, "शानदार प्रदर्शन के लिए टीम इंडिया को बधाई"।

भारतीय टीम पर हमें गर्व है- ममता बनर्जी

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय भारतीय दल को बधाई दी (Mamata Banerjee Congratulates Indian Contingent) और कहा, "विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप पोलैंड में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हमारी कैडेट कंपाउंड गर्ल्स टीम और कैडेट कंपाउंड ब्वॉयज टीम पर बेहद गर्व है। दोनों टीमों को बधाई। जीवन में आगे बढ़ने पर आपको और भी कई सफलताओं की कामना।"

भारत ने जीते 8 गोल्ड, 2 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल

बताते चलें कि विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भारत ने 8 गोल्ड, 2 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं। वहीं रविवार (15 अगस्त) को अंडर-18 रिकर्व वर्ग के स्पर्धा में भारत ने दो गोल्ड और तीन सिल्वर मेडल जीता। तमन्ना और बिशाल चांगमई की भारत की कैडेट रिकर्व मिश्रित टीम ने जापान को 6-2 से शिकस्त देकर गोल्ड मेडल हासिल किया। बता दें कि यह टूर्नामेंट में भारत का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story