वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पहले दिन चमके भारतीय खिलाड़ी, बी साई प्रणीत ने किया निराश

World Badminton Championship: वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 के पहले भारतीय महिला डबल्‍स जोड़ी ने कमाल कर दिया। उन्होंने राउंड 64 मुकाबले में जीत दर्ज करके दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। भारतीय महिला डबल्‍स जोड़ी अश्विनी पोनप्‍पा और एन सिक्‍की रेड्डी ने मालदीव के शटलर्स को बुरी तरह हराकर जीत के साथ आगाज किया।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 22 Aug 2022 5:55 AM GMT
World Badminton Championship
X

World Badminton Championship

World Badminton Championships: कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अब वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में दम दिखाने के लिए बेताब है। जापान के टोक्यो शहर में यह टूर्नामेंट 21 से 28 अगस्त तक खेला जाएगा। इस बार भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु इस टूर्नामेंट में चोट के कारण हिस्सा नहीं ले रही है। भारत की तरफ से इस बार साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन जैसे बड़े खिलाड़ी अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार है। सोमवार को हुए शुरुआती मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा है।

महिला डबल्‍स जोड़ी ने दिखाया दम:

वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 के पहले भारतीय महिला डबल्‍स जोड़ी ने कमाल कर दिया। उन्होंने राउंड 64 मुकाबले में जीत दर्ज करके दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। भारतीय महिला डबल्‍स जोड़ी अश्विनी पोनप्‍पा और एन सिक्‍की रेड्डी ने मालदीव के शटलर्स को बुरी तरह हराकर जीत के साथ आगाज किया। अब अगले राउंड में इस जोड़ी से फिर इसी तरह प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ गई है। महिला डबल्स में हिंदुस्तान की तरफ से चार जोड़ियां हिस्सा ले रही हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी इनका नेतृत्व करती नज़र आएगी।

मिक्स्ड डबल्स में भारत को मिली जीत:

वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 के पहले दिन भारतीय मिक्स्ड डबल्स ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। पहले मुकाबले में भारतीय जोड़ी ईशान भटनागर-तनिषा क्रास्टो का मुकाबला जर्मनी के पैट्रिक श्कील-फ्रांसिस्का वॉकमैन के बीच खेला गया। ईशान भटनागर-तनिषा क्रास्टो ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोनों गेम्स में 21-12 और 21-13 से जीत हासिल कर ली। इसके साथ इस भारतीय जोड़ी ने पहले दिन ही दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। मिक्स्ड डबल्स में भारत में भारत की दूसरी जोड़ी का एक और मुकाबला आज ही खेला जाएगा। जिसमें वेंकट गौरव प्रसाद-जूही देवांगन की जोड़ी इंग्लैंड के ग्रेगोरी मायर्स-जैनी मूर से भिड़ेगी।

बी साई प्रणीत ने किया निराश:

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में पहले दिन भारतीय शटलर बी साई प्रणीत ने फेन्स को काफी निराश किया। बी साई प्रणीत को अपने पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उनको ताइवान के शटलर चोऊ टेन चेन ने 2-1 से हराकर पहला मुकाबला जीत लिया। दोनों के पहले दो गेम बराबरी पर रहे, लेकिन तीसरे में ताइवान के शटलर चोऊ टेन चेन 21-15 से मात देकर बीडब्‍ल्‍यूएफ वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में अपना पहला मुकाबला जीत लिया। बी साई प्रणीत के इस प्रदर्शन से पहले दिन भारत को बड़ा झटका लगा।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story