×

DhoniForever: सुर साम्राज्ञी ने कही इत्ती बड़ी बात, रो दिए धोनी फैन

Manali Rastogi
Published on: 11 July 2019 10:35 AM GMT
DhoniForever: सुर साम्राज्ञी ने कही  इत्ती बड़ी बात, रो दिए धोनी फैन
X
DhoniForever: सुर साम्राज्ञी ने कही इत्ती बड़ी बात, रो दिए धोनी फैन

लंदन: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रनों से हरा दिया। बता दें कि इस मैच इंडियन टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा। इंडिया की हार के साथ इन ख़बरों ने भी जोर पकड़ लिया कि कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी संन्यास लेने वाले हैं। इंडियन फैंस जितना तो टीम इंडिया की हार से दुखी नहीं हैं, उससे ज्यादा तो इससे परेशान हैं कि धोनी ने अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेला।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: टीम इंडिया से हुई बड़ी भूल, अब बन गया यह शर्मनाक रिकॉर्ड

इसपर जहां फैंस और अन्य खिलाड़ियों ने तो अपनी प्रतिक्रिया दी ही वहीं देश की जानी- मानी लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक इमोशनल ट्वीट करते हुए उनका बचाव भी किया।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: हार के बाद धोनी के संन्यास पर बोले कोहली, जानें मामला

धोनी कई बार से उनकी धीमी पारी के लिए आलोचक ट्रोल कर रहे थे। कहा जा रहा था कि उन्हें अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्होंने 50 रन की पारी, जोकि धीमी पारी थी। मगर इन सबके बीच लता मंगेशकर ने ट्वीट कर अनुरोध किया कि उन्हें अभी रिटायर नहीं होना चाहिए।



यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: इंडिया को हराने के बाद धोनी पर केन विलियमसन ने दिया बड़ा बयान

उन्होंने ट्वीट किया कि,'' नमस्कार एमएस धोनी जी। आजकल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूरत है और आपसे मैं अनुरोध करती हूं कि आप रिटायरमेंट का विचार भी अपने मन में मत लाइए।'' कमाल की बात ये है कि लता जी के इस ट्वीट को अब तक 10 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story