×

हार के बाद भीषण दर्द से जूझ रहे धोनी, नहीं दी ये जानकारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। इस फोटो में धोनी फैन के साथ खड़े हैं और उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर बैंडेज बंधी है।

Manali Rastogi
Published on: 14 July 2019 6:46 AM GMT
हार के बाद भीषण दर्द से जूझ रहे धोनी, नहीं दी ये जानकारी
X
हार के बाद भीषण दर्द से जूझ रहे धोनी, नहीं दी ये जानकारी

नई दिल्ली: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 से टीम इंडिया का सफ़र खत्म हो चुका है। ऐसे में कई लोग ऐसे थे, जिन्हें उम्मीद थी कि टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और विकेटकीपर बल्‍लेबाज महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद संन्‍यास ले लेंगे।

यह भी पढ़ें: ICC World Cup 2019: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल आज, कड़ा होगा मुकाबला

हालांकि, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी ऑस्‍ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप तक अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट खेलते रहेंगे। इन सबके बीच अब क्रिकेट के प्रति धोनी का एक अलग जूनून देखने को मिल रहा है। बता दें कि वर्ल्ड कप के दौरान कैप्टेन कूल के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी काफी चोटिल थे लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने वर्ल्‍ड कप खेला।

महेंद्र सिंह धोनी को कई जगह लगी हैं चोटें

धोनी को पीठ, बाएं हाथ और दाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी है। मगर इसका जिक्र उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान और उसके बाद कभी नहीं किया। इस बात का खुलासा सोशल मीडिया से हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। इस फोटो में धोनी फैन के साथ खड़े हैं और उनके दाएं हाथ के अंगूठे पर बैंडेज बंधी है।

भीषण दर्द से जूझ रहे धोनी ने खेला पूरा वर्ल्ड कप, चोट पर किसी को नहीं दी जानकारी

यह भी पढ़ें: ICC World Cup 2019: आज ENGvNZ मैच चढ़ सकता है बारिश की भेंट

इस तस्वीर को करीब से देखने पर पता चल रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के अंगूठे पर काफी चोट है। यही नहीं, खून जमने से नाखून काला पड़ चुका है। धोनी के अंगूठे पर यह चोट काफी समय से लगी हुई है, जोकि कुछ महीनों से उभरकर अब दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: CWC 2019: शास्त्री और कोहली को इन सवालों का देना होगा जवाब, तैयार बैठा है CoA

यही कारण है कि वर्ल्ड कप के दौरान धोनी विकेटइपिंग के दौरान गेंद को पकड़ने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में भी उन्हें चोट लग गई। ऐसे में जब धोनी ड्रेसिंग रूम में थे वहां उन्हें काफी दर्द होने लगा और उनके हाथ सूज गया। हालांकि, इसके बाद भी धोनी ने पूरा मैच खेला और इसके बाद खिलाड़ियों से बाएं हाथ से हैंड शेक किया।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story