×

World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास, महिला और पुरुष टीम ने जीता ''गोल्ड मेडल''

World Youth Championships: भारतीय अंडर-18 महिला तीरंदाजों के बाद पुरुष टीम ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Dharmendra Singh
Published on: 14 Aug 2021 12:05 PM GMT (Updated on: 14 Aug 2021 1:02 PM GMT)
World Youth Championships
X

भारतीय महिला और पुरुष तीरंदाजी टीम (फोटो: सोशल मीडिया)

World Youth Championships: पोलैंड में हो रहे विश्व तीरंदाजी यूथ चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने इतिहास रच दिया है। भारतीय अंडर-18 महिला तीरंदाजों के बाद पुरुष टीम ने भी गोल्ड मेडल जीत लिया है। मिहिर नितिन, साहिल चौधरी और कुशल दलाल की जोड़ी ने फाइनल में अमेरिका को 233-231 से हरा दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में शनिवार को भारत की कंपाउंड कैडेट महिला और पुरुष की मिश्रित टीम ने स्वर्ण पदक जीते। महिलाओं ने फाइनल में तुर्की को 228-216 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि कैडेट पुरुष टीम ने फाइनल में अमेरिका को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।



एक दिन जीता दो गोल्ड

भारत ने तीरंदाजी में एक दिन दो गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड जीतने वाली महिला टीम में प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार शामिल थीं, जबकि पुरुष टीम में मिहिर नितिन, साहिल चौधरी और कुशल दलाल शामिल रहे।

गौरतलब है कि 10 अगस्त को प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की टीम को कैडेट कंपाउंड महिला टीम मुकाबले में 2160 में 2067 का स्कोर मिला था और पहले पायदान पर थीं। विश्व रिकॉर्ड से भारतीय खिलाड़ियों का स्कोर 22 अंक ज्यादा है। इससे पहले अमेरिका की टीम ने 2045 स्कोर हासिल किया था।


इसके साथ ही कंपाउंड कैडेट मिश्रित टीम मुकाबले में भी प्रिया और कुशल दलाल की जोड़ी ने 1401 का स्कोर हासिल किया था और विश्व रिकॉर्ड बना दिया था। इसके अलावा शीर्ष स्थान पर रहे।







Dharmendra Singh

Dharmendra Singh

Next Story