×

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग का आज से होगा आगाज, मुंबई इंडियंस से टकराएंगी गुजरात जायंट्स, जानिए मैच से जुड़ी जानकारी...

WPL 2023: आईपीएल की तर्ज पर शनिवार यानी आज से महिला प्रीमियर लीग का आगाज होने जा रहा हैं। वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। जहां मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर के पास होगी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 4 March 2023 1:43 AM GMT
WPL 2023
X

WPL 2023

WPL 2023: आईपीएल की तर्ज पर शनिवार यानी आज से महिला प्रीमियर लीग का आगाज होने जा रहा हैं। वीमेंस प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच होगा। जहां मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर के पास होगी। वहीं दूसरी तरफ गुजरात जायंट्स की कप्तानी बेथ मूनी को सौंपी गई हैं। दोनों टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में आज होने वाले इस मुकाबले में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। चलिए जानते हैं मैच से जुड़ी तमाम जानकारी....

डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा ओपनिंग मैच:

बता दें वीमेंस प्रीमियर लीग का आयोजन मुंबई में होने जा रहा हैं। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में सभी मैचों का आयोजन होगा। डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी है, यहां स्पिन गेंदबाज़ों के साथ तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलेगी। डब्ल्यूपीएल 2023 का पहला मुकाबला 4 मार्च को गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पहले मुकाबले को यादगार बनाना चाहेंगी।

मुंबई इंडियंस की ताकत ये खिलाड़ी:

मुंबई इंडियंस की टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के पास होगी। हरमनप्रीत के अलावा मुंबई की टीम में कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया और एमिलिया केर प्रमुख हैं। ऐसे में मुंबई की टीम पहले मैच को जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा देगी। मुंबई की टीम में बल्लेबाज़ों के साथ गेंदबाज़ों का भी अच्छा मिश्रण हैं। जबकि पूजा वस्त्रकार, क्लो ट्रायोन और नेट साइवर-ब्रंट जैसी खिलाड़ी बल्ले और गेंद से बड़ा कमाल दिखा सकती हैं।

गुजरात की टीम कई बड़े नाम शामिल:

गुजरात जाइंट्स की टीम भी काफी मजबूत नज़र आ रही हैं। इस टीम में कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। टीम की कमान धाकड़ बल्लेबाज़ बेथ मूनी के पास रहेगी। जबकि उनके अलावा टीम में एश्ले ग्रार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफिया डंकले और डियांड्रा डॉटिन जैसी खतरनाक खिलाड़ी टीम में मौजूद हैं। दोनों टीमों के बीच आज एक जबरदस्त मैच देखने को मिल सकता हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज , हीदर ग्राहम, इस्सी वोंग, क्लो ट्रायोन, प्रियंका बाला, धरा गुर्जर, सायका इशाक, हुमैरा काजी, सोनम यादव, जिंतिमनी कालिता, नीलम बिष्ट, नेट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया और एमिलिया केर।

गुजरात जायंट्स स्क्वॉड- बेथ मूनी (कप्तान), स्नेह राणा (उप-कप्तान), एश्ले ग्रार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफिया डंकले, डियांड्रा डॉटिन, हर्ले गाला, सुषमा वर्मा, तनुजा कंवर, हरलीन देओल, अश्विनी कुमारी, एस. मेघना, मानसी जोशी, डी. हेमलता, मोनिका पटेल , परुणिका सिसोदिया और शबनम शकील।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story