×

WPL 2023 GG vs MI: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के पहले मुकाबले में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच..?

WPL 2023 GG vs MI: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। महिला प्रीमियर लीग का ओपनिंग मैच शनिवार यानी आज खेला जाएगा। WPL का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच खेला जाएगा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 4 March 2023 12:10 PM GMT
WPL 2023 GG vs MI
X

WPL 2023 GG vs MI

WPL 2023 GG vs MI: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। महिला प्रीमियर लीग का ओपनिंग मैच शनिवार यानी आज खेला जाएगा। WPL का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच खेला जाएगा। लेकिन इस मैच की शुरुआत से पहले बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव किया है। मुंबई इंडियंस और गुजरात जाइंट्स के बीच होने वाले इस मैच के समय में बदलाव किया गया है। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होगी। चलिए जानते हैं अब कितने बजे शुरू होगा मुकाबला..?

गुजरात जायंट्स vs मुंबई इंडियंस मैच रिशेड्यूल:

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुछ ही देर में मुकाबला शुरू होगा। पहले तय समय के अनुसार मैच के शुरू होने का समय 7.30 बजे था। लेकिन अब उद्घाटन समारोह के चलते यह मुकाबला आधे घंटे देरी से शुरू होगा। अब टॉस का समय रात 7.30 बजे निर्धारित किया गया हैं। प्रशंसकों के लिए गेट भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे खुलेंगे और वे भव्य उद्घाटन समारोह देख सकेंगे, जो भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा।

कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

मुंबई इंडियंस विमेन और गुजरात जाएंट्स के बीच मैच चार मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस विमेन और गुजरात जाएंट्स के बीच मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। विमेंस प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखे जा सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकती है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

मुंबई इंडियंस स्क्वॉड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज , हीदर ग्राहम, इस्सी वोंग, क्लो ट्रायोन, प्रियंका बाला, धरा गुर्जर, सायका इशाक, हुमैरा काजी, सोनम यादव, जिंतिमनी कालिता, नीलम बिष्ट, नेट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया और एमिलिया केर।

गुजरात जायंट्स स्क्वॉड- बेथ मूनी (कप्तान), स्नेह राणा (उप-कप्तान), एश्ले ग्रार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफिया डंकले, डियांड्रा डॉटिन, हर्ले गाला, सुषमा वर्मा, तनुजा कंवर, हरलीन देओल, अश्विनी कुमारी, एस. मेघना, मानसी जोशी, डी. हेमलता, मोनिका पटेल , परुणिका सिसोदिया और शबनम शकील।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story