×

हरमनप्रीत-स्मृति के बीच आज होगी कड़ी टक्कर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की रहेगी पहली जीत पर नज़र

WPL 2023 MI vs RCB: महिला प्रीमियर लीग में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। शुरूआती तीन मैचों में कई बड़े रिकॉर्ड बन गए। अब तीसरे दिन यानी आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 6 March 2023 4:55 AM GMT
WPL 2023 MI vs RCB
X

WPL 2023 MI vs RCB

WPL 2023 MI vs RCB: महिला प्रीमियर लीग में जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है। शुरूआती तीन मैचों में कई बड़े रिकॉर्ड बन गए। अब तीसरे दिन यानी आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने पहले मैच में 143 रनों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की। जबकि दूसरी तरफ स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले मैच में 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। आज दोनों टीमें बेबॉर्न स्टेडियम में आमने-सामने होगी। चलिए जानते हैं आज होने वाले इस मुकाबले से जुड़ी तमाम जानकारी...

हरमनप्रीत-स्मृति के बीच आज होगी कड़ी टक्कर:

टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना और टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर आज एक-दूसरे के खिलाफ खेलती नज़र आएगी। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत मुंबई इंडिंयस के साथ होगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान स्मृति मंधाना के पास रहेगी। जबकि मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर होगी। दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी मौजूद हैं। इस मैच में असली जंग स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच देखने को मिलेगी।

कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

वीमेंस प्रीमियर लीग में आज यानी 6 मार्च को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी। विमेंस प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार वॉयकाम 18 ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखे जा सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकती है।

मुंबई इंडियंस की ताकत ये खिलाड़ी:

मुंबई इंडियंस की टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के पास होगी। हरमनप्रीत के अलावा मुंबई की टीम में कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें हेली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया और एमिलिया केर प्रमुख हैं। ऐसे में मुंबई की टीम दूसरे मैच को जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा देगी। मुंबई की टीम में बल्लेबाज़ों के साथ गेंदबाज़ों का भी अच्छा मिश्रण हैं। जबकि पूजा वस्त्रकार, क्लो ट्रायोन और नेट साइवर-ब्रंट जैसी खिलाड़ी बल्ले और गेंद से बड़ा कमाल दिखा सकती हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

मुंबई इंडियंस: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हुमायरा काज़ी, इस्सी वोंग, जिंतिमनी कलिता और सायका इशाक।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, हीथर नाइट, दिशा कासत, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट्ट और रेणुका ठाकुर सिंह।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story