×

WFI: जानिए कैसे चुना जाता है भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष, क्या है वोटिंग की प्रक्रिया

WFI: भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव एक निर्वाचक मंडल के जरिए होता है। जिसमें 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मिलाकर 51 सदस्य होते हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 23 Jan 2023 10:48 AM GMT
Know how the President of Wrestling Federation of India is elected, what is the voting process
X

भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष का चुनाव जानिए क्या है वोटिंग की प्रक्रिया: Photo- Social Media

WFI: भारतीय कश्ती संघ देश के दिग्गज पहलवानों के धरना और गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। कुछ दिनों पहले देश की कई महिला और पुरूष पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए थे। केंद्रीय खेल मंत्रालय के दखल के बाद ये मामला शांत हुआ। पहलवानों के आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाई गई है, जिनमें कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

आरोपों के जांच तक ब्रजभूषण शरण सिंह कुश्ती संघ के कामकाज से दूर रहेंगे। धरने देने वाले पहलवानों में बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, अंशु मलिक, विनेश फोगाट, सुमित मलिक और सरिता मोर जैसे बड़े नाम शामिल हैं, जिन्होंने ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ गेम्स तक कुश्ती की कई प्रतियोगिताओं में देश का गौरव बढ़ाया है।

2011 से अध्यक्ष हैं ब्रजभूषण शरण सिंह

यूपी की राजनीति में मजबूत दखल रखने वाले छह बार के सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह 2011 से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने हुए हैं। साल 2019 में तो उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। ये उनका तीसरा कार्यकाल है। आइए जानते हैं कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का चुनाव कैसे होता है।

कुश्ती संघ के चुनाव का नियम

भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव एक निर्वाचक मंडल के जरिए होता है। जिसमें 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मिलाकर 51 सदस्य होते हैं। 24 राज्य और दिल्ली से दो सदस्य निर्वाचक मंडल में होते हैं और उनको एक-एक वोट डालने का अधिकार होता है। जबकि एक अन्य केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का एक सदस्य होता है, जिसे एक वोट डालने का अधिकार होता है। जनरल काउंसिल की बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए प्रतिनिधि अध्यक्ष पद के लिए वोट करते हैं।

कैसा होता है कुश्ती संघ

भारतीय कुश्ती संघ को संचालित करने के लिए एक बड़ी टीम होती है। जिसमें एक अध्यक्ष होता है। एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 4 उपाध्यक्ष होते हैं। इसके अलावा एक-एक मानक कोषाध्यक्ष और मानक महासचिव भी होते हैं। कुश्ती संघ में दो मानद संयुक्त सचिव भी होते हैं।

अध्यक्ष के लिए जरूरी योग्यता –

- कोई भी व्यक्ति लगातार तीन कार्यकाल या 12 साल तक अध्यक्ष पद पर नहीं रह सकता।

- कोई भी सरकारी अधिकारी चुनाव में हिस्सा नहीं ले सकता। उसे पहले इसके लिए अपने विभाग से एनओसी लेनी पड़ेगी।

- 70 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ सकता।

अध्यक्ष के क्या हैं अधिकार

- कुश्ती संघ के अध्यक्ष को जनरल काउंसिल और कार्यसमिति की मीटिंग बुलाने का अधिकार होता है।

- अध्यक्ष काउंसिल को खर्च समेत सभी मामलों में गाइड करेगा।

- अध्यक्ष के पास संघ में कर्मचारी की नियुक्ति, बर्खास्त और प्रमोशन देने का अधिकार होता है।

- अध्यक्ष के पास 5 हजार रूपये तक की खेल सामग्री खरीदने का अधिकार होता है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story