×

Undertaker: जिंदा हैं अंडरटेकर, सालों बाद हुई धमाकेदार एंट्री, देखें ये वीडियो

WWE Raw The Undertaker: WWE Raw की 30वीं सालगिरह में फैंस को सुपरप्राइज मिलने वाला है। WWE Raw के इस हफ्ते द अंडरटेकर (The Undertaker) नज़र आए।

Anupma Raj
Report Anupma Raj
Published on: 24 Jan 2023 1:38 PM GMT
The Undertaker returns in WWE Raw
X

The Undertaker (Image: Social Media)

WWE Raw The Undertaker: WWE Raw की 30वीं सालगिरह में फैंस को सुपरप्राइज मिलने वाला है। WWE Raw के इस हफ्ते द अंडरटेकर (The Undertaker) नज़र आए। WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने यहां पर एंट्री मारी है। वहीं टेकर ने अमेरिकन बैडएस गीमिक में एंट्री की। ये देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे। अंडरटेकर ने धमाकेदार एंट्री से फैंस को खुश कर दिया। दरअसल रॉ (Raw) में आने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया भी अब सामने आ गई है।

अंडरटेकर की धमाकेदार एंट्री

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते अंडरटेकर नज़र आए। दरअसल ब्रे वायट (Bray Wyatt) के साथ उनकी बात हुई। दरअसल Raw की 30वीं सालगिरह इस बार मनाई गई और इस मौके पर अंडरटेकर ने एंट्री की। बता दें यहां एलए नाइट का सैगमेंट हुआ। इस दौरान उन्होंने ब्रे वायट के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर अपनी बात भी रखी। फिर उन्होंने अमेरिकन बैडएस के गीमिक में टेकर ने एंट्री की। नाइट ने इसके बाद द अंडरटेकर की बेइज्जती कर दी। ठीक कुछ देर बाद ब्रे वायट ने अपने अंदाज में एंट्री की और नाइट रिंग में भाग गए। इसके बाद टेकर ने उनकी गर्दन पकड़ी और फिर ब्रे को सौंप दिया। फिर वायट ने नाइट को सिस्टर एबीगेल दे दिया। इसके बाद टेकर ने ब्रे के कान में कुछ कहा और इसके बाद वह फिर चले गए।

हालांकि ये पता नहीं चल पाया कि उन्होंने आखिर क्या कहा। दरअसल एक तरह से ये पासिंग द टॉर्च मोमेंट था। इसके बाद अंदरटेकर ने इसके बाद बाइक स्टार्ट की और चले गए। उन्होंने स्टेज एरिया में अपना हाथ ऊपर किया। बता दें अंडरटेकर को देखकर फैंस खुश हो गए थे। दरअसल बहुत लंबे समय बाद वो WWE रिंग में नज़र आए। ऐसा लग रहा था कि उन्होंने अब अपनी जगह ब्रे वायट को दे दी। ये देखकर भी सभी फैंस को भी अच्छा लगा होगा।

ट्विटर पर फैंस का रिएक्शन

अंडरटेकर का यह अंदाज देख उनके फैंस काफी खुश हुए। अब लगातार ट्विटर पर ट्वीट कर खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा कि ये शायद WWE द्वारा किया गया सबसे बेस्ट रियूनियन रहा। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि दिग्गज सुपरस्टार्स ने रिंग में आकर खुद को नहीं बल्कि अन्य स्टार्स को मजबूत दिखाने का काम किया।" वहीं दूसरे फैन ने ट्वीट कर लिखा कि ये इवेंट बहुत ही अच्छा रहा और महान सुपरस्टार्स को देखकर बहुत खुशी हुई।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story