Yashasvi Jaiswal: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, 1 गेंद में बना डाले 13 रन, जानें कैसे?

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मैच में 1 गेंद में बना डाले 13 रन, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

Kalpesh Kalal
Published on: 15 July 2024 4:42 AM GMT
Yashasvi Jaiswal
X

Yashasvi Jaiswal (Source_Google) 

Yashasvi Jaiswal: क्रिकेट के खेल में एक बल्लेबाज 1 गेंद में ज्यादा से ज्यादा छक्का लगाकर 6 रन बटोर सकता है। क्रिकेट के इस खेल में छक्के तो खूब देखने को मिलते हैं। बल्लेबाजों ने तो 1 ओवर में लगातार 6 गेंद में 6 छक्के लगाएं हैं। एक में 6 रन हासिल करना कोई रिकॉर्ड नहीं होता, लेकिन अगर कोई बल्लेबाज 1 ही गेंद में 2 छक्के लगाएं और 13 रन बटोर लें, तो हैरानी तो होगी ना...

यशस्वी जायसवाल ने 1 गेंद में बना डाले 13 रन

1 गेंद में 13 रन... ये सुनकर शायद आप भी हैरान रह गए होंगे और सोचने पर मजबूर हो गए होंगे, कि आखिर 1 गेंद में 13 रन कैसे बन सकते हैं? लेकिन टीम इंडिया के स्टार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ये कर दिखाया है और उन्होंने ऐसा कारनामा करने के साथ ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। इस यंग स्टार बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 1 गेंद में ही 13 रन बना डाले। आखिर 1 गेंद में 13 रन कैसे बने? चलिए डालते हैं इस पर एक नजर...

जानें, कैसे बन गए 1 गेंद में 13 रन?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच रविवार को हरारे में खेला गया। जहां भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 1 गेंद में 13 रन बना दिए। ये 13 रन वैसे तो 2 गेंद में बने, लेकिन मैच की 1 ही लीगल डिलीवरी में बन गए। जिसमें से 12 रन यशस्वी के खाते में गए तो वहीं 1 रन अतिरिक्त के रूप में रहा, तो चलिए जानते हैं कैसे बने 1 गेंद में ये 13 रन?

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यशस्वी ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

दरअसल भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। जहां यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरे। यहां यशस्वी ने स्ट्राइक ली और जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा पहला ओवर फेंकने आए। सिकंदर रजा ने पहली ही गेंद फुलटॉस फेंक दी और इस पर यशस्वी ने छक्का लगा दिया। अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया। ऐसे में अगली गेंद फ्री हिट रही। जिस पर यशस्वी ने एक और छक्का लगा दिया। यानी स्कोर 1 ही गेंद में 2 छक्के और एक नो बॉल के अतिरिक्त रन के साथ 13 रन हो गया। इस तरह से जायसवाल 1 गेंद में 13 रन लेने वाले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं।

Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story