×

Year Ender 2022 Cricket: भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रहा 2022 का साल, ये पांच बड़े रिकॉर्ड किए अपने नाम...

Year Ender 2022 Cricket: टीम इंडिया का इस साल प्रदर्शन भले ही अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन इस साल क्रिकेट के कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड जिन पर टीम इंडिया का कब्जा हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम इस साल अपना अंतिम मैच खेलेगी।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 20 Dec 2022 7:42 AM GMT
Year Ender 2022 Cricket
X

Year Ender 2022 Cricket

Year Ender 2022 Cricket: टीम इंडिया का इस साल प्रदर्शन भले ही अच्छा नहीं रहा हो, लेकिन इस साल क्रिकेट के कई ऐसे बड़े रिकॉर्ड जिन पर टीम इंडिया का कब्जा हुआ। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम इस साल अपना अंतिम मैच खेलेगी। साल की विदाई के अवसर पर हम उन रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं जो टीम इंडिया के लिए रहे बेहद ख़ास... हम आपको उन पांच रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं जो किसी भी टीम या खिलाड़ी के लिए असंभव रहा...

1. विराट कोहली ने बनाया शतकों का रिकॉर्ड:

पिछले तीन साल से विराट कोहली शतक के लिए जूझ रहे थे। लेकिन इस साल कोहली के शतकों का सूखा खत्म हो गया। उनके बल्ले से इस साल जमकर रन बरसे। उन्होंने पहले टी-20 में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़ा। उसके बाद वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़कर बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। ये उनके करियर का 72वां इंटरनेशनल शतक था। 72 शतकों के साथ कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंचे। कोहली ने शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया।

2. ऋतुराज गायकवाड़ का करिश्माई प्रदर्शन:

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने इस साल घरेलू क्रिकेट में अपनी करिश्माई बल्लेबाज़ों से खूब वाहवाही लूटी। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने शतकों का ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई दूसरा बल्लेबाज़ नहीं बना पाया। इसके अलावा उन्होंने एक ओवर में 7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। विजय हजारे ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ एक ओवर में 7 छक्के लगाने का अद्भुत कारनामा करके खूब सुर्खियां बटोरी। उसके अलावा उन्होंने लगातार पांच शतक जड़कर इतिहास रचा दिया। अब देखना हैं कि आने वाले साल में वो टीम इंडिया के लिए कुछ ख़ास रिकॉर्ड बना पाते हैं नहीं..?

3. ईशान किशन का दोहरा शतक:

टीम इंडिया की ओपनिंग बल्लेबाज़ी को लेकर इस साल खूब सवाल उठे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ सम्पन्न हुई वनडे सीरीज के आखिरी मैच में ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाज़ी से तहलका मचा दिया। ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाया। इससे पहले उन्होंने वनडे क्रिकेट में कभी कोई शतक भी नहीं जड़ा था। लेकिन वो बांग्लादेश के खिलाफ हुए उस मैच में दोहरा शतक लगाकर रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हो गए। ईशान किशन इन सबसे सबसे छोटे प्लेयर बने, जिन्होंने दोहरा शतक लगाया।

4. एक साल में सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड:

टीम इंडिया इस साल एशिया कप और टी-20 विश्वकप जीतने में नाकाम रही। लेकिन उनका ओवरऑल प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक साल में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, लेकिन टीम इंडिया ने अब इस रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमाया है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 38 जीत के साथ इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर रखा था। लेकिन भारतीय टीम ने अब इस रिकॉर्ड पर अपना नाम लिख दिया।

5. विराट कोहली के नाम हुआ ये ख़ास रिकॉर्ड:

टीम इंडिया के नाम इस साल कई बड़े रिकॉर्ड रहे। खासकर विराट कोहली के ये लिए ये साल बेहद ख़ास रहा। कोहली ने अपने शतकों के सूखे को खत्म करके इतिहास रचा। इसके अलावा विराट ने टी-20 क्रिकेट में भी एक ख़ास रिकॉर्ड अपने नाम किया। एशिया कप में भारत ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, इस मैच में विराट टी-20 क्रिकेट में शतकों का शतक लगाया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मैचों का शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बने, उनसे पहले रोहित शर्मा ही ऐसा कर सके हैं।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story