×

रोहित शर्मा के लिए दुर्भाग्यशाली रहा 2022 का साल, पहली बार नहीं लगा पाए एक भी शतक

Year Ender 2022 Cricket: क्रिकेट के लिहाज से ये साल बड़ा महत्वपूर्ण रहा। इस साल एशिया कप से लेकर टी-20 विश्वकप खेला गया। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के लिए ये साल यादगार रहा लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए साल 2022 दुर्भाग्यशाली रहा।

Suryakant Soni
Written By Suryakant Soni
Published on: 22 Dec 2022 4:56 AM GMT
Year Ender 2022 Cricket
X

Year Ender 2022 Cricket

Year Ender 2022 Cricket: क्रिकेट के लिहाज से ये साल बड़ा महत्वपूर्ण रहा। इस साल एशिया कप से लेकर टी-20 विश्वकप खेला गया। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के लिए ये साल यादगार रहा लेकिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए साल 2022 दुर्भाग्यशाली रहा। रोहित शर्मा को इस साल की शुरुआत में बड़ी जिम्मेदारी मिली थी, जब दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ दी। उसके बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की कमान रोहित शर्मा के हाथों में आ गई थी। लेकिन उसके बाद से उनका बल्लेबाज़ी में प्रदर्शन काफी ख़राब हो गया।

2022 में रोहित शर्मा का बल्लेबाजी प्रदर्शन:

रोहित शर्मा के लिए यह साल कुछ ठीक नहीं रहा। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उनकी बल्लेबाज़ी में भी कुछ ख़ास दम नहीं दिखा। इस साल रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी के साथ कुल 39 मैच खेले जिसमे उन्होंने 27 की औसत से कुल 995 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 76 रन रहा। साल 2021 में उन्होंने 25 मैच में 43.03 की औसत से 1420 रन बनाए थे। इस दौरान 2 शतक और 9 अर्धशतक जड़े थे। इस साल उन्होंने एक भी शतक नहीं लगाया। ये उनके क्रिकेट करियर का अब तक का सबसे ख़राब प्रदर्शन माना जा रहा है।

रोहित शर्मा चोट से रहे परेशान:

बता दें रोहित शर्मा का करियर इस साल चोट से बेहद परेशान रहा है। टीम इंडिया ने इस साल अब तक कुल आठ टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें रोहित शर्मा सिर्फ दो टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा रहे हैं। बाकी बचे मैचों में वो चोट के कारण नहीं खेल पाए। इससे उनके प्रदर्शन पर काफी असर पड़ा। इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया जब साउथ अफ्रीका दौरे पर गई थी तब टीम इंडिया 2 टेस्ट खेली थी। उसमें हिटमैन चोटिल होने के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं थे। इंग्लैंड के खिलाफ स्थगित टेस्ट मैच में वह कोरोना से संक्रमित होने के कारण नहीं खेल पाए।

वनडे में भी नहीं लगा पाए शतक:

बता दें टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के लिए वनडे में दूसरे शतक लगाने की आम बात थी, लेकिन इस साल उनका प्रदर्शन उनके नाम के अनुरूप नहीं रहा। रोहित शर्मा ने वनडे में साल 2022 में साधारण प्रदर्शन किया। रोहित ने कुल 8 मैचों में 41.50 की औसत से 249 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 3 अर्धशतक निकले। जिसमें उनका सबसे अधिक स्कोर 76 रन रहा। टी-20 में भी टीम इंडिया के कपतान ने 29 मैच में 24.29 की औसत से 656 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े। विराट कोहली ने इस साल टी-20 में शतक जड़ा, लेकिन हिटमैन ऐसा करने में नाकाम रहे।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story