×

सरकार दे रही खिलाड़ियों को पूरा सम्मान, पहलवानों को योगी ने पहनाए मेडल

राम केवी
Published on: 17 Nov 2018 3:08 PM GMT
सरकार दे रही खिलाड़ियों को पूरा सम्मान, पहलवानों को योगी ने पहनाए मेडल
X

गोरखपुर | भारतीय युवक संघ व जिला कुश्ती संघ, गोरखपुर द्वारा आयोजित भारत भीम जनार्दन सिंह मेमोरियल 64 पुरुष व 21 महिला सीनियर यूपी रेसलिंग चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में (फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन) यूपी केशरी चैम्पियनशिप तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन आज क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में किया जा रहा है | आज इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे।

कुश्ती की इस प्रतियोगिता में विजयी पहलवानो को सीएम ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना की साथ ही खिलाड़ियों से कहा की पूरी ईमानदारी व दम खम के साथ आप खेले केन्द्र व प्रदेश की सरकार आप को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी|

कार्यक्रम की शुरुआत आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री का माल्यार्पण व गदा देकर की गई। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये महिला व पुरुष कुश्ती के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

इस प्रतियोगिता में मेरठ, बागपत, चंदौली, बलिया, यूपी पुलिस, गोरखपुर, रेलवे, झांसी, विभिन्न हॉस्टलों के खिलाड़ियों के बिच कुश्ती का मुकाबला हुआ| जिसमे महिला वर्ग के विभिन्न कटेगरियो में मेरठ व यूपी पुलिस के खिलाड़ि विजेता रहे साथ ही पुरुष वर्ग में बलिया व चंदौली, झाँसी व बागपत के खिलाड़ियों ने बाजी मारी|

इस मौेके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने उद्बोधन में कहा की प्रदेश के खिलाड़ियों ने इस दिशा में बेहतर प्रयास किया है। प्रदेश की सरकार ने अभी हाल में ही गांधी जयंती के अवसर पर हमलोगो ने प्रदेश के खिलाड़ियों को जिन्होंने ओलम्पिक में देश के लिए प्रदेश की ओर से भागीदारी कर के पदक प्राप्त किया ऐसे अपने खिलाड़ियों को 6 करोड़ 43 लाख रुपये का नगद पुरस्कार हमलोगो ने वितरित किया|

प्रदेश में पुरषो के लिए लक्षमण पुरस्कार व महिलाओ के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार जिसमे प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख 11 हजार रूपये की राशि उन होनहार खिलाडी को देते है जो इसके हकदार होते है उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है| विभिन्न अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में प्रदेश की ओर से जो लोग प्रतिभाग करते है और देश का नाम रोशन करते है। ओलम्पिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 6 करोड़ रजत प्राप्त करने वाले को 4 करोड़ और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2 करोड़ ऐसे खिलाड़ियों को हमलोग पुरस्कार राशि प्रदान करते है|

राष्ट्रमंडल व एसीएन गेम्स में जो खिलाड़ी स्वर्ण पदक प्राप्त करते है उहने 50 लाख, रजत पदक पर 30 लाख व कांस्य पदक पर 15 लाख उन सभी खिलाड़ियों को हमलोग देते है| ओलम्पिक में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाडी को केवल प्रतिभाग करने पर 10 लाख रूपये की धनराशि देते है तथा राष्ट्र्यमंडल व एसियन गेम्स में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को हम लोग 5 लाख रुपये की नगद धनराशि प्रदेश सरकार की तरफ से देने का कार्य करते है|

राम केवी

राम केवी

Next Story