MS Dhoni: एक बार फिर निकला युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का गुस्सा, कहा धोनी ने बर्बाद कर दिया मेरे बेटे का करियर

MS Dhoni: योगराज सिंह एक बार फिर से महेन्द्र सिंह धोनी पर भड़के। योगराज सिंह ने पूर्व कप्तान पर युवराज का करियर खराब करने का लगाया बड़ा आरोप

Kalpesh Kalal
Published on: 2 Sep 2024 3:44 AM GMT
MS Dhoni-Yuvraj Singh
X

MS Dhoni (Source_Social Media)

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का वर्ल्ड क्रिकेट में एक बहुत ही खास सम्मान है। क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में से एक धोनी को पसंद करने वाले पूरी दुनिया में लाखों-करोड़ों लोग हैं. लेकिन वहीं टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह को एमएस धोनी कभी भी पसंद नहीं आए हैं। भारतीय टीम के लिए खेल चुके योगराज सिंह अक्सर ही धोनी पर तीखे हमलें करते रहे हैं।

योगराज सिंह ने धोनी को लेकर एक बार फिर उगला जहर

युवराज सिंह अपने करियर में लंबे समय तक महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलते रहे हैं, लेकिन युवी के पिता योगराज धोनी को टारगेट करते रहते हैं, जिसमें उन्होंने एक बार फिर से पूर्व दिग्गज कप्तान पर करारा हमला बोला है। योगराज सिंह का गुस्सा काफी समय से शांत था, लेकिन एक बार फिर से उनका गुस्सा बाहर निकला है और धोनी पर कईं गंभीर आरोप लगा दिए हैं। युवराज सिंह के पिता ने इस बार तो धोनी को लेकर कहा कि वो उन्हें कभी भी माफ नहीं करने वाले हैं, साथ ही अपने बेटे का करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है।

योगराज सिंह ने कहा- कभी नहीं करूंगा धोनी को माफ

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने पिछले ही दिनों Zee Switch को दिए इंटरव्यू में कहा कि, “मैं एमएस धोनी को माफ नहीं करूंगा। उन्हें अपना चेहरा आईने में देखना चाहिए। वो एक बहुत बड़े क्रिकेटर हैं, लेकिन उन्होंने मेरे बेटे के साथ जो किया है, वह सब अब सामने आ रहा है। उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता है। मैं मैंने जीवन में दो चीजें कभी नहीं कीं – पहला, मैंने कभी उस शख्स को माफ नहीं किया है, जिसने मेरे साथ गलत किया है। दूसरा, मैंने कभी उसे गले नहीं लगाया है, चाहे वो मेरे परिवार का सदस्य हो या मेरे बच्चे ही क्यों ना हो।“


धोनी पर लगाया अपने बेटे युवराज सिंह का करियर खराब करने का आरोप

योगराज सिंह इसके बाद भी नहीं रूके और उन्होंने आगे धोनी पर अपने बेटे का करियर बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि, "उस आदमी (महेन्द्र सिंह धोनी) ने मेरे बेटे की जिंदगी बर्बाद कर दी। युवराज चार से पांच साल और खेल सकता था। मैं हर किसी को युवराज जैसे बेटे को जन्म देने की चुनौती देता हूं। यहां तक कि गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग भी पहले कह चुके हैं कि कोई दूसरा युवराज सिंह नहीं होगा। कैंसर के साथ खेलने और देश के लिए विश्व कप जीतने के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए।”



Kalpesh Kalal

Kalpesh Kalal

क्रिकेट कंटेंट क्रिएटर

जुनून की हद तक क्रिकेट से लगाव।वीरेंद्र सहवाग प्रिय क्रिकेटर।बारह साल की उम्र से क्रिकेट पर लिखना पढ़ना शुरू। 2011 में खेल पत्रकारिता की पारी शुरू।बीते करीब 5 साल से क्रिकेट कंटेंट राइटर ।

Next Story